मध्य प्रदेश की नरसिंहपुर सीट से विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सोमवार को मंत्री पद की शपथ ली। पांच बार सांसद रहे प्रहलाद पटेल को लंबा प्रशासनिक अनुभव है और नरेंद्र मोदी सरकार से पहले अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में भी मंत्री रहे हैं। नए साल को शुरू होने में कुछ ही दिन शेष रह गए है। नए साल का जश्न मनाने के लिए लोग होटलो और ढाबो में पार्टिया आयोजित करते है। नए साल की वेलकम पार्टियों में शराब का उपयोग किया जाता है। होटलो और ढाबो में शराब के सेवन पर रोक के लिए जबलपुर का जिला प्रशासन लगातार इन स्थानो पर नजर रखे हुए है। आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारी लगातार होटलो और ढाबो में जाकर निरीक्षण कर रहे है ताकि कोई भी व्यक्ति शराब का सेवन न कर सके। आबकारी विभाग ने तिलवारा घाट नेशनल हाईवे पर संचालित हो रहे होटलो और ढाबो का निरिक्षण किया। जबलपुर नगर निगम द्वारा शीतलामाई वार्ड में अच्छे मिया का बाड़ा में जर्जर हो चुके कमानिया गेट को तोड़ दिया गया। क्षेत्र में रहने वाले लोगो ने कई बार नगर निगम से जर्जर हो चुके कमानिया को तोड़ने के लिए आवेदन दिया था। नगर निगम अतिक्रमण विभाग ने भी लोगो की शिकायत के बाद उसे गिराने के लिए नोटिस जारी किया था लेकिन कमानिया को नहीं तोडा गया। जबलपुर में क्रिसमस पर्व पर शहर के विभिन्न गिरजाघरों को आकर्षक रूप से सजाया गया और रंग बिरंगी रौशनी की गई। गिरजाघरों में शाम होते ही चहल पहल शुरू हो गई और मध्य रात्रि तक कैथॉलिक समाज के लोगो ने मिस्सा पूजा की गई । गिरजाघरो में प्रभु येशु के जन्म की खुशियों का सन्देश कैरोल गीतों के माध्यम से दिया गया। गिरजाघरों में माता मरियम पिता जोसेफ और चरवाहों की आकर्षक झाकियों का प्रदर्शन किया गया। जबलपुर के होली ट्रिनिटी चर्च निर्मला चर्च सेंट मार्टिन डी पोर्स चर्च और सेंट एंथोनी चर्च सहित अनेक चर्चो में मध्यरात्रि मिस्सा बलिदान अर्पित किया गया। रात्रि के 12 बजे जैसे ही येशु का जन्म हुआ ऐसे ही गिरजाघरो में येशु के जयकारे लगाए गये। क्रिसमस पर सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाये दी।