1. छिंदवाड़ा से शुरू हुआ विवाद राजधानी पहुंचा भाजपा जिलाध्यक्ष बंटी साहू और पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह के बीच चल रहा विवाद अब प्रदेश संगठन तक पहुंच गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बन्टी साहू ने बीते दिनों पूर्व मंत्री चंद्रभान चौधरी पर व्यक्तिगत छवि को नुकसान पहुंचाने जैसे गम्भीर आरोप लगाए थे जिसके बाद आज जिला अध्यक्ष बंटी साहू अपने गुट के साथ भोपाल भाजपा मुख्यालय पहुंचे और शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर अपनी बात रखी। 2. कल वार्ड 2 एवं 3 में होगी जल आपूर्ति प्रभावित इतवार को खजरी रोड स्थित शिक्षक कॉलोनी के पास नगर निगम के जल प्रदाय की पाइप लाइन में लिजेक दिखाई दिया जिसके उपरांत निगम अमले द्वारा इसे सुधारने का प्रयास किया जा रहा है परंतु यह कार्य कल भी चालू रहेगा। इससे वार्ड क्रमांक 2 एवं 3 के क्षेत्रो में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। 3. चार करोड़ 31 लाख बार लिखा जाएगा रामनाम मारुति नंदन सेवा समिति के तत्वाधान में होने जा रहे राम उत्सव को लेकर आज पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी गयी। इस दौरान आनंद बक्शी ने बताया कि 4 लाख पत्रक के माध्यम से 4 करोड़ 31 लाख राम नाम लेखन का संकल्प लिया गया है। जिसमे 21 जनवरी को प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर राम नाम पत्रको का एकत्रीकरण होगा। 22 जनवरी 2024 छिंदवाड़ा मुख्यालय पर दशहरा मैदान में दोपहर 12 बजे समस्त ब्लॉक से आये राम नाम पत्रको का एकत्रीकरण एवं वैदिक पूजन किया जाएगा। इसके पश्चात दशहरा मैदान से राम नाम पत्रक श्री अयोध्या जी समारोह पूर्वक ले जाये जाएंगे। 22 जनवरी को शाम 6 बजे दशहरा मैदान में रामधुन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। 4. भाजपा जिलाध्यक्ष पर लागए पथराव के आरोप लालबाग स्थित दद्दा जी इंडस्ट्रीज के संचालक बलराम विश्वकर्मा की दुकान में असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव किया गया। जिसमे लगभग डेढ़ लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। जिसके बाद परिवार ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर कार्यकर्ताओं से पथराव कराने जैसे गम्भीर आरोप लगाए। 5. उपभोक्ताओं को जागरूक करने दिए दिशा निर्देश राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में आज कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता फोरम विभाग छिंदवाड़ा द्वारा महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमे उपभोक्ताओं को जागरूक करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। 6. धूनी वाले दादा जी के बरसी में हुए आयोजन आज अनगढ़ हनुमान मंदिर में दादा जी धूनी वाले की बरसी मनाई गई। इस दौरान भक्तों ने भजन कीर्तन कर पूजन अभिषेक के बाद भजन कीर्तन कर भंडार वितरण किया। 7. यज्ञसेन वैश्य समाज ने परिचय सम्मेलन का किया आयोजन यज्ञसेन वैश्य गुप्ता समाज द्वारा आज यज्ञ सेन महाराज के शुभ दिन अवसर पर श्री राम मंदिर हॉल छोटी बाजार में एक दिन का परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमे समाज के सदस्यों ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 8. विजय श्री ट्राफी का होगा आयोजन मिस्टर छिंदवाड़ा विजय श्री ट्रॉफी का आयोजन 26 दिसंबर को स्थानीय पोला ग्राउंड में आयोजित होने जा रहा है जिसमे जिले के सभी बॉडी बिल्डिंग खिलाड़ी और मेन्स फिजिक के खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे। यह आयोजन जिला बॉडीबिल्डिंग एवं स्पोर्ट्स फिजिक एसो के तत्वाधान में आयोजित होगी। स्पर्धा में 31000 रुपए कैश प्राइज रखा गया है। स्पर्धा में चयनित बॉडीबिल्डिंग खिलाड़ियों को राज्य स्तर की स्पर्धा में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। 9. शहर में नवनिर्मित कॉम्प्लेक्सो ने बिगाड़ी यातायात व्यवस्था आए दिन शहर में लग रहे जाम व हादसों के बाद भी नवनिर्मित कॉम्प्लेक्स में पार्किंग सुविधा के बगैर बिल्डिंग तान दी गयी है लेकिन पार्किंग व्यवस्था को लेकर न ही सम्बंधित प्रशासन गम्भीर नज़र आ रहा है और न ही काम्प्लेक्स के मालिक नतीजन आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। शहर के अन्य जगहों के साथ ऐसा ही मामला वीआईपी रोड से मोहन नगर और स्टेट बैंक कॉलोनी जाने वाली सड़क के दोनों ओर देखा जा सकता है जहां कॉप्लेक्सदुकान और हॉस्पिटल का निर्माण हो चुका हैइन कॉप्लेक्स और हॉस्पिटल स्वीकृति से अधिक निर्माण करने के कारण पार्किंग की व्यवस्था नही की गई है। जिसके कारण सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहन सड़क पर खड़े रहते है जिससे आवागमन प्रभावित होता है।और कई बार जाम की स्थिति निर्मित होती है।