विकसित भारत हमें ही करना है कोई और नहीं आएगा- सांसद ड़ॉ. बिसेन तहसील का चपरासी खुद को बता रहा प्रभारी जमादार ने लिए ५ हजार ध्वनि प्रदूषण फैला रहे मॉडिफाइव सायलेंसर को रोलर चलाकर किया नष्ट क्षेत्रीय सांसद ड़ॉ. ढालसिंह बिसेन की अध्यक्षता में जिला सतर्कता एवं मूल्यांकन समिति की आयोजित बैठक में आम नागरिकों के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। सांसद ड़ॉ. बिसेन ने विकास कार्यो की गति तथा गुणवत्तापूर्ण कार्यो और व्यवस्थाएं सुधारने व वारासिवनी में ८० लाख रुपये की लागत से बने खेल मैदान के सम्बंध में कहा कि विकसित भारत हम सब को मिलकर करना है। बाहर से आकर कोई नही विकसित करने वाला है। इसमें उन्होंने जनप्रतिनिधियों को भी अपना योगदान देने का आव्हान किया। दिशा की बैठक की शुरुआत में पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। वारसिवनी के खेल मैदान के सम्बंध में पालन प्रतिवेदन रखा गया। लामता तहसील में अनोखा कारनामा २०२० में जीत चुके अतिक्रमण के केस पर २०२३ में आवेदक किसान १५ बार आ चुका है पेशी लामता तहसील में आए दिन नए-नए कारनामे सुनने को मिलते हैं परंतु बहुत ही कम मामले सार्वजनिक हो पाते हैं बता दे की २०२० में आवेदक रामसिंग के द्वारा तहसील ऑफिस में आवेदन प्रस्तुत किया गया था की मेरी भूमि के सामने अनावेदक के द्वारा कब्जा किया गया है जिसपर २०२० में रही वर्तमान तहसीलदार शोभना ठाकुर के द्वारा अनावेदक पर अतिक्रमण की कार्रवाई कर ₹१००० का जुर्माना भी किया गया था और अनावेदक से जमीन छुड़ाकर आवेदक रामसिंग के पक्ष में कार्यवाही की गई थी तहसील का बेदखली आदेश आवेदक के पास प्रमाण मौजूद है । यातायात पुलिस द्वारा पटाखों की आवाज आने वाली ध्वनि प्रदुषण फैला रहे वाहन में लगे कानफ ाडू मॉडिफ ाइव सायलेंसर को न्यायालय के आदेश अनुसार रोलर चलाकर नष्ट किया गया है। बता दें कि बालाघाट शहर में कुछ युवक अपनी रायल इनफि ल्ड नई बुलेट वाहनों में कानफ ाडू पटाखों की तेज आवाज आने वाले सायलेंसर लगाकर शहर में घूमकर ध्वनि प्रदूषण कर रहे थे। जिसे पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के द्वारा गंभीरता से लेते हुये यातायात पुलिस को ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था। जप्त शुदा मॉडिफाईव सायलेंसरो का परीक्षण कराकर चालान १९ मई २०२३ को माननीय न्यायालय मे पेश किया गया। परसवाडा विधानसभा क्षेत्र के लामटा मंडल बालाघाट जनपद की ग्राम पंचायत चांगोटोला में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया जहां विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर सीधे लाभान्वित किया गया है ।आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नगरवाडा पंचायत व चांगोटोला पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा का गर्म जोशी से सरपंच चंद्रकांत राहांगडाले व प्रमोद ठाकरे के द्वारा स्वागत किया गया विभिन्न विभागों के स्टालों के माध्यम से जन समस्या का निवारण कर विभिन्न योजनाओं के हित लाभ के लिए आवेदन स्वीकार किए गये । यह विकसित भारत संकल्प यात्रा का अगला पड़ाव भी जनपद पंचायत बालाघाट में किया जाएगा । नगर की प्रतिष्ठित संस्था विवेक ज्योति ज्ञानपीठ बैहर में गणमान्य नागरिकों एवं अभिभावक बंधुओं के सानिध्य में मॉडल प्रतियोगिता एवं आनंद मेला का आयोजन किया गया इस अवसर पर सर्वप्रथम संस्था के प्राचार्य आर एल राणा द्वारा विद्या की देवी सरस्वती जी की वंदना के साथ छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई सर्वप्रथम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया उक्त कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति के बाद मॉडल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं के उत्साह वर्धन हेतु प्राचार्य समस्त स्टाफ एवं पालकों के द्वारा निरीक्षण किया गया तथा विज्ञान शिक्षक विष्णु कुम्हारे एवं कुमारी अनवेसा चौधरी के द्वारा संबंधित मॉडल की विस्तृत जानकारी छात्रों से ली गई इसके पश्चात कार्यक्रम की अगली कड़ी में आनंद मेला का शुभारंभ छात्रों की माताएं मातृशक्ति द्वारा किया गया