पद्मश्री लौटा प्रियंका गांधी से मिले बजरंग पूनिया साक्षी मलिक भी साथ प्रियंका गांधी से क्यों मिले बजरंग पूनिया ? पद्मश्री लौटा प्रियंका गांधी से मिले बजरंग पूनिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर पद्मश्री अवार्ड लौटाने वाले हरियाणा के पहलवान बजरंग पूनिया ने दिल्ली में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। बजरंग ने शुक्रवार को अपना अवार्ड PM आवास के बाहर फुटपाथ पर रख दिया था। प्रियंका से मुलाकात के दौरान कुश्ती से संन्यास का ऐलान करने वाली साक्षी मलिक भी बजरंग के साथ में थी। इस मुलाकात में प्रियंका ने दोनों पहलवानों को कहा कि वह उनकी लड़ाई में पूरी तरह से साथ हैं। यह मीटिंग राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कराई। अखनूर में एक आतंकी ढेर:घुसपैठ की कोशिश नाकाम जम्मू-कश्मीर में अखनूर के खौर में इंटरनेशनल बॉर्डर पर भारतीय सेना ने आतंकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस दौरान एक आतंकी मारा गया। भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। सोलर मिशन आदित्य L1 6 जनवरी को पहुंचेगा भारत का इकलौता सोलर मिशन आदित्य L1 6 जनवरी को तय जगह यानी लैगरेंज पॉइंट पर पहुंच जाएगा। ये जगह धरती से 15 लाख किमी दूर है। इसरो प्रमुख के सोमनाथ ने 23 दिसंबर को ये जानकारी दी। आदित्य L1 को 2 सितंबर को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया था। इस मिशन को सूर्य के अध्ययन के लिए लॉन्च किया गया है। कानपुर में मंच पर बोलते-बोलते वैज्ञानिक की मौत कानपुर आईआईटी के सीनियर वैज्ञानिक प्रो. समीर खांडेकर नहीं रहे। शुक्रवार को मंच पर बोलते-बोलते उनको हार्टअटैक पड़ा। वह मंच पर गिर पड़े। वहां बैठे लोगों को लगा कि वह भावुक हुए हैं। इसलिए बैठ गए। जब थोड़ी देर तक वह नहीं उठे तो लोगों ने भागकर उनको उठाया। आनन-फानन में हैलट के कॉर्डियोलाजी ले जाया गया। वहां जहां के बाद डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। मोटिवेशनल स्पीकर पर पत्नी को पीटने का आरोप इनटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा पर उनकी दूसरी पत्नी के साथ मारपीट का आरोप लगा है। बिंद्रा के खिलाफ नोएडा में FIR दर्ज की गई है। इसके मुताबिक विवेक ने कमरा बंद करके पत्नी को बेरहमी से पीटा। इससे उनका कान का पर्दा फट गया। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 752 नए केस भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 752 नए केस मिले हैं और 4 लोगों की मौत हो गई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को कोविड के एक्टिव मामलों की संख्या 3420 पर पहुंच गई है. वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं बल्कि लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.