Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
22-Dec-2023

पाइप परिवहन करते समय ट्राला से गिरा लोहे का पाइप १४२ सांसदों को निलंबन किये जाने पर कांग्रेसियों ने धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध शतरंज संघ ने प्रेक्टिस करने भवन दिलाने कलेक्टर से की मांग लामता के लामता से लालबर्रा रोड में लिल्हारे किराना दुकान के सामने माइक्रो लिप्ट एरिकेशन के लिए लोहे के बड़े पाइप ट्राला से परिवहन करते समय बेल्ट टूटने से बड़ा लोहे का पाइप अचानक गिर दुकान के सामने गिर गया । परन्तु किसी प्रकार का कोई हताहत नही हुआ परन्तु आधा घण्टा लामता से लालबर्रा रोड जाम रहने से बस यात्री एवं साप्ताहिक बाजार आने जाने वाले राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा माइक्रो लिप्ट एरिकेशन के कर्मचारियों की लापरवाही से यह घटना हुआ इतना बड़े लोहे के पाइप के परिवहन करते समय सुरक्षित करने मजबूत बान्धा नही जाता है इस कारण आज लोहे का वजनदार पाइप गिर गया । केन्द्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा निर्वाचित १४२ सांसदों को निलंबित करने की कार्यवाही किये जाने के विरोध में २२ दिस बर को कांग्रेसियों द्वारा शहर मु यालय स्थित कालीपुतली चौक में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा इतनी बड़ी सं या में सांसदों का निलंबन करना भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। केन्द्र सरकार द्वारा तानाशाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता इस तानाशाही सरकार को केन्द्र से उखाड़ फेंके। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे। बालाघाट. जिला शतरंज संघ के द्वारा शतरंज खेल की प्रेक्टिस करने भवन की सुविधा दिलाने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कलेक्टर को ज्ञापन देकर मांग की गई है। इस दौरान जिला शतरंज संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि नगरपालिका स्कूल के बाजू में लग रही लायब्रेरी ावन में एक कक्ष उन्हें शतरंज खेलने के लिये प्रदान किया जाए। जिससे बच्चों को शतरंज खेल के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा सकें। जिससे जिले से भी शतरंज खेल के अच्छे खिलाड़ी निकलकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिया में शामिल होकर जिले का नाम रोशन कर सकें। एकल अभियान बालाघाट के द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम २३ दिस बर को कालीपुतली चौक समीप स्थित हनुमान मंदिर में शाम ४ बजे से आयोजित किया गया है। भजन गायकों की टोली लखनऊ से निकली है। भजन संध्या का कार्यक्रम पूरे महाकौशल प्रांत में किया जा रहा है। इस बारे में एकल अ िायान बालाघाट के अध्यक्ष गौरव दुबे ने बताया कि श्री हरि सत्संग योजना के तहत एकल अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र व सुदुर वनांचल क्षेत्र में रहने वाले जिन्हें धर्म के प्रति रूचि है उन्हें जोडक़र भजन व धर्म कथा का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य नगरीय व ग्रामीण क्षेत्र में एकल अभियान की श्री हरि सत्संग योजना का प्रचार प्रसार करना है। लामता तहसील क्षेत्र के सभी धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी का कार्य प्रगति में है परन्तु धान खरीदी केंद्रों से धान का परिवहन नही होने से किसान हो रहे है परेशान लामता क्षेत्र के चरेगाव लामता टाँकाबर्रा घुनाड़ी गुडरु एवं चांगोटोला खरीदी केंद्रों में परिवहन नही किया जा रहा है इसके बावजूद भी खरीदी की हुई धान का परिवहन नही होने से खरीदी केंद्र पूरा भर चुका है जिससे स्लॉट बुक वाले किसानों को धान तुलवाने के लिए जगह नही होने के कारण किसान परेशान है धान खरीदी केंद्र प्रभारी द्वारा बताया जा रहा है कि खरीदी हुई धान का परिवहन नही होने के कारण जगह का अभाव हो गया है जगह खाली न होने के कारण जिन किसानों का धान आ रहा उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । पैक्स कम्प्यूटराइजेशन को लेकर मध्यप्रदेश स्तर पर बालाघाट जिले में सराहनीय कार्य प्रगति पर है। इस आशय की जानकारी देते हुए बैंक सीईओ आर.सी. पटले ने वीसी के माध्यम से बताया कि कलेक्टर व बैंक प्रशासक डा. गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में पैक्स कम्प्यूटराइजेशन को लेकर बालाघाट जिले में हुए उत्कृष्ट कार्य के चलते ५ प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के कर्मचारी दिल्ली जाएंगे जो २६ जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। श्री पटले ने बताया कि दिल्ली हेतु चयनित समितियों की कार्यवाही जिला मुख्यालय स्तर पर प्रारंभ कर दी गई है। वीसी के माध्यम श्री पटले ने निर्देशित किया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में बैंक मुख्यालय से जारी निर्देशों के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित करे।