1. कल प्यासे रहेंगे एक दर्जन से अधिक वार्ड कल 12 बजे से 4 बजे तक विद्युत कम्पनी द्वारा मेंटिनेंस प्रस्तावित है। जिससे इमलीखेड़ा चन्दनगॉव सर्रा लालबागरामबागनई आबादीचूनाभट्टीजगन्नाथ स्कूल के पास क्षेत्र रेलवे स्टेशन के सामने सिवनी रोड पाटाढाना सुभाष कालोनी बस स्टैंड जेल बगीचा गीता नगर झोपड़ पट्टी सहित दर्जनों वार्डो में पेयजल प्रभावित रहेगा। 2. गड्ढों में छुपी लाहन आबकारी ने की जप्त आबकारी अमले ने शराब के दो बड़े अड्डों पर छापा मार कार्यवाही करते हुए चोरई के ग्राम बंदी और मेहरूकोल ढाना में हज़ार किलो से अधिक लाहन और 40 लीटर शराब बरामद की इस कार्यवाही में आबकारी बल द्वारा गाँव पास के नाले में बने अड्डे से हजार किलो लाहन भी बरामद हुआ। बंदी गाँव के पास बहने वाले नाले के किनारे शराब तस्करों ने गड्ढे खोद लाहन से भरी कुप्पियाँ गड़ाकर रखीं अवैध सामग्री जप्त की। इस कार्यवाही के दौरान वृत्त प्रभारी अर्चना घोरमारे सहित सचिन श्रीवास्तव और भारती घोरमारे उपास्थित थे। 3. चोर बने पुलिस 70 वर्षीय बुजुर्ग से की डेढ़ लाख की लूट पांढुरना नगर में असामाजिक तत्वों के बाहरी क्षेत्र से पहुंचकर लूट की घटना को अंजाम देने का सिलसिला कुछ महीने रुकने के बाद फिर शुरू हो चुका है। नगर में शुक्रवार को हुई घटना भी एक बुजुर्ग के साथ हुई पीड़ित नगर के साइ धाम कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग संतोष पिता तेज साबले शुक्रवार दोपहर 3 बजे के लगभग नगर के शाह पेट्रोल पंप के सामने से पैदल गुजर रहे थे तभी दो बाइक सवार उनके पास आकर रुके उन्होंने अपना परिचय पुलिस होने का बताया एवं नगर में सोना पहनने वाले लोगों से कुछ लुटेरे लूट करने की जानकारी देते हुए उनसे उनके गले की 18 ग्राम की सोने की चेन एवं 6 ग्राम की सोने की अंगूठी उतरवायी एवं एक कपड़े में लपेटकर वापस उन्हें जेब में रखने के लिए दे दी एवं निकल गए जब बुजुर्ग द्वारा उस कपड़े को खोला गया तो चेन एवं अंगूठी नहीं थी वह नजदीक के डॉक्टर योगीराज किंनकर के पास पहुंचे जिनके वाहन से पीछा करते हुए पुलिस को सूचना दी गई पुलिस भी पहुंची परंतु तब तक लुटेरे भाग चुके थे। 4. शुक्रवारी बाज़ार सड़क पर निगम ने दी समझाईश आज नगर निगम द्वारा प्रेस कांप्लेक्स के नीचे और गर्ल्स कॉलेज के पास जो शुक्रवार को लगने वाला कपड़ा मार्केट जिससे अक्सर रोड़ पर जाम लग जाता था जिस पर कार्यवाही करते हुए दुकान लगाने वाले व्यापारियों को नगर निगम ने समजाइस दी और रोड से दुकानें अंदर करवाई ताकि आवागमन में दिक्कत न हो। बता दे कि पिछले कुछ सप्ताह पहले भी निगम अमले द्वारा समझाइश देकर दुकान अंदर कराई गई थी जिसके बाद आज फिरसे निगम समझाइश देने मार्केट पर उतरा। 5. परासिया को पराजित कर डीडीसी फाइनल में अंतर महाविद्यालीन जिला स्तर क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में डीडीसी छिंदवाड़ा ने परासिया को नौ विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। परासिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। डीडीसी ने 7 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर परासिया को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। 6. सेंट्रल बैंक ने मनाया 113 स्थापना दिवस सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय ने बैंक का 113 वा स्थापना दिवस मनाया इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख आरएस मीणा ने संस्था के संस्थापक सर सोराबजी पोचखानावाला की फोटो पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सेंट्रल बैंक ने अपने ग्राहकों का सम्मान किया साथ ही आर्केस्ट्रा द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। 7. गौ रक्षा प्रमुख ने भटक रहे मरीज को किया रक्तदान विश्व हिंदू परिषद जिला गौ रक्षा के प्रमुख ऋषभ तिवारी ने मानवता का परिचय देते हुए जरूरत मंद को रक्तदान किया ऋषभ ने बताया कि वह परिचित से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे थे तभी मोरली निवासी दीपक ब्लड के लिए भटक रहे थे जिसे उन्होंने तुरंत रक्तदान कर मदद की। साथ ही ऋषभ ने कहा कि अस्पताल प्रबन्ध अस्पताल में भर्ती मरीजो पर ध्यान देवे अन्यथा विश्व हिंदू परिषद जिला अस्पताल का घिराओ कर उग्र आंदोलन करेगा। 8. भागवत गीता जयंती में की तुलसी पूजा परासिया रोड स्थित मोहन नगर के साई झूलेलाल मन्दिर में आज श्री योग वेदांत सेवा समिति द्वारा आज श्रीमदभगवद्गीता जयंती समारोह एवं तुलसी पूजन दिवस मनाया गया । जिसके उपरांत श्रीमद भगवद गीता की वैदिक रूप से पूजा अर्चना कर सैकड़ों साधक उपस्थित रहे। 9. श्री सिद्धचक्र विधान की आमंत्रण पत्रिका का हुआ विमोचन मध्य प्रदेश की धर्म नगरी छिंदवाड़ा के वीतराग भवन में श्रीदिगम्बर जैन मुमुक्षु मंडल अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन एवं बाबाजी परिवार के संयुक्त तत्वावधान में 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के साथ आध्यात्मिक बाल युवा शिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी आमंत्रण पत्रिका का विमोचन अहिंसा स्थली गोल गंज स्थित श्री आदिनाथ जिनालय में श्री जिनेन्द्र भक्ति सहित जिनशासन के मंगलगान के साथ हुआ।