Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
22-Dec-2023

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इससे पहले 30 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच रहे हैं। पीएम 2 घंटे अयोध्या में रहेंगे। वह यहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट और अयोध्या रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा 3 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।पीएम के इस दौरे के साथ प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन की तैयारियों को आखिरी रूप दिया जाने लगा है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के सूत्रों के मुताबिक प्राण प्रतिष्ठा देखने के लिए VIP गेस्ट्स को लेकर करीब 100 प्लेन अयोध्या आएंगे। शुक्रवार को पहली बार अयोध्या के भगवान श्रीराम एयरपोर्ट पर एयरक्राफ्ट की लैंडिंग का ट्रायल किया गया। यहां 2200 मीटर के रन-वे पर एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट की लैंडिंग हुई। सिविल एविएशन के अधिकारी इस एयरक्राफ्ट से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे।