Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
22-Dec-2023

अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद द्वारा राजधानी भोपाल में संभागीय कार्यक्रम आयोजित किया गया । राजधानी भोपाल के जवाहर चौक स्थित दिगंबर जैन मंदिर में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ । इस कार्यक्रम में करीब 21 ग्रुप में अलग अलग महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया । वहीं राजधानी भोपाल की मैना सुंदरी महिला परिषद की ओर से इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में पंजाब की थीम पर मंच पर परफॉर्म किया गया । इस ग्रुप की लीडर ट्विंकल जैन ने बताया कि वह पिछले लंबे समय से कार्यक्रम को लेकर तैयारी कर रही थी उनके पूरे ग्रुप ने मिलकर पंजाब की थीम पर परफॉर्म करने का निर्णय लिया था । जिसके बाद अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने अपना परफॉर्मेंस दिया । मैना सुंदरी ग्रुप द्वारा दी गई भव्य प्रस्तुति ने कार्यक्रम में समां बांध दिया । उनके परफॉर्मेंस के दौरान कार्यक्रम तालिया की गड़बड़हट से गूंज उठा । कार्यक्रम में जबलपुर और इंदौर से आए हुए अतिथियों ने भी हिस्सा लिया ।