प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए लगातार नए-नए प्रयास किया जा रहे हैं अब इसी कड़ी में एक और प्रयास मोदी सरकार द्वारा किया गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है उनके संकल्प को पूरा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा निकालने का निर्णय लिया है जिसका शुभारंभ मध्य प्रदेश में 22 दिसंबर से हुआ है । इसी कड़ी में राजधानी की दक्षिण पश्चिम हुजूर विधानसभा और बेरसिया विधानसभा में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए । एक और दक्षिण पश्चिम विधानसभा में जहां शिविर लगाकर हितग्राहियों को लाभान्वित योजनाओं में जोड़ा गया । तो वहीं दूसरी ओर हुजूर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने किसानों के साथ नई तकनीक से ड्रोन का उपयोग कर खेतों में दवाई का छिड़काव कर विकसित भारत संकल्प यात्रा को आगे बढ़ाया ।