लोकसभा और राज्यसभा से 146 सांसदों के निलंबन के विरोध में भोपाल में कांग्रेस धरना प्रदर्शन कर रही है। रोशनपुरा चौराहा पर आयोजित प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा बीजेपी ने चुनाव में शिवराज का चेहरा दिखाया और परिणाम के बाद सीएम बदल दिया। तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के चयन की प्रक्रिया को देखें। क्या विधायकों को अपनी पसंद का मुख्यमंत्री चुनने का अधिकार नहीं है। शिवराज ने अपने वादे और विचार प्रदेश की जनता को बताए और उन्हें ही किनारे कर दिया गया। जीतू पटवारी ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा लोकतंत्र के मंदिर हैं। इसमें जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर सवाल होते हैं। भाजपा ने इस ताकत को चकनाचूर किया है। पिछले सत्र में मुझे जिस तरह से निलंबित किया गया वह एक उदाहरण है। ये तानाशाही है।