1. भाजपा ने राहुल गांधी और कल्याण बनर्जी का फूंका पुतला टीएमसी सांसद कल्याण बैनर्जी ने मंगलवार को संसद के बाहर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री की थी। जिसके बाद नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तृणमूल नेता कल्याण बनर्जी का पुतला फूंका। भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू के नेतृत्व में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता फव्वारा चौक पर एकत्रित हुए और लोकतंत्र का मज़ाक उड़ाने वाले नेताओं के विरोध में प्रदर्शन किया। 2. अतिरिक्त निर्माण हटाने 39 रहवासियों को निगम ने जारी किए नोटिस मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास अंतर्गत कलेक्टर बंगले से गुरैया रोड नगर निगम सीमा तक सड़क निर्माण प्रस्तावित है जिसका निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाकर गुरैया रोड से रानी कोठी तक पूर्ण किया जा चुका है। अतिक्रमण होने से शेष सड़क निर्माण कार्य शुरू नही हो पाया था। जिस सम्बंध में गुरुवार को नगर निगम आयुक्त राहुल सिंह एवं कार्यपालन यंत्री ईश्वर सिंह चंदेली ने उसकी स्थल का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इसके उपरांत नगर निगम द्वारा स्थल के अतिक्रमण को चिन्हित किया गया। जिसमे 39 लोगो को नोटिस जारी किए गए इन लोगो द्वारा भवन की तय सीमा से बाहर सड़क पर बाउंड्रीवॉल सीढ़ी एवं अतिरिक्त निर्माण किया गया है। इन सभी को 07 दिन का समय दिया गया है जिसके भीतर इन्हे स्वयं अतिरिक्त निर्माण को हटाना होगा अन्यथा नगर निगम का अमला इसे हटाकर सड़क निर्माण कार्य शुरू करेगा। 3. शहर की खूबसूरती को बदमाशों की लग रही नज़र शहर का सबसे सुंदर स्थल बड़वन को माना जाता है 100 से अधिक वर्ष पुराने बरगद लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। लेकिन अब ऐसा लगता है कि वर्षों पुराना यह बरगद के स्थान बडवन को शराबियों की नज़र लग गयी गई है। असामाजिक तत्वों द्वारा अंधेरा होते ही यह पार्क शराब का अड्डा बन जाते हैं। बडवन में लगे सीसीटीवी कैमरे नमूने के तौर पर सिर्फ टंगे हुए है जो ठप हो गए हैं। इसी तरह ओपन जिम की सामग्रियां या तो चोरी हो गयी है या बची हुई सामग्री कवाड़ हो गयी हैं। जगह जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है। आश्चर्य की बात यह है की नगर पालिक निगम से बडवन महज 100 मीटर की दूरी पर है लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण निगम को खबर तक नही। 4. नगर निगम ठंड में जरूरतमंदों को दे रहा हर सुविधा नगर पालिक निगम द्वारा ठंड से बचाओं हेतु शहर के मुख्य जगहों हास्पिटल बस स्टैड़ रेल्वे स्टेशन में अलाव की व्यवस्था की गई हैं। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा आश्रय हीन लोगो के लिए शहर में दो रेन बसेरा कलेक्टर आफिस के पीछे 15 सीटर एंव जगन्नाथ स्कूल नरसिंगपुर रोड़ में 25 सीटर संचालित हैं जहां शहर के बेघर लोंग या बहार से आने वाले लोग निशुल्क रूक सकते है। आश्रय स्थलों में अलग अलग महिला/पुरूषों के रूकने के लिये आश्रय स्थलों में अलाव एंव ठंड के पर्याप्त कपड़े के साथ मनोरंजन हेतु न्यूज पेंपर टैलीविजन भी उपलब्ध हैं तथा दीनदयाल रसोई से भोजन की सुविधा भी दी जा रही है। शासन के निर्देशानुसार रात्रि कालीन हेल्पलाईन नंबर 07162- 222347 उपलब्ध है यदि काई भी व्यक्ति ठंड से परेशान है तो उपलब्ध नंबर पर शहर के नागरिक सूचित कर सकते है। नगर निगम टीम द्वारा शहर में रात्रिकालीन नियमित भ्रमण किया जा रहा है तथा जरूरत मंदों को आश्रय स्थलों में रूकने हेतु प्रयास किया जा रहा हैं। 5. बीसापुरथांवरी पहुंची भारत संकल्प यात्रा गुरुवार को भारत संकल्प यात्रा ग्राम पंचायत बीसापुर और थांवरी कलां पहुंची यात्रा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि पहले कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी की दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत को लेकर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का संकल्प है की भारत को विश्वगुरु बनाना है। इसके साथ ही कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए बंटी साहू ने कहा कि जनता ने लंबे समय तक कांग्रेस पर विश्वास किया लेकिन कांग्रेस ने देश को सिर्फ घोटाला और भ्रष्टाचार ही दिया। 6. डीसीए क्रिकेट चैंपियनशिप की हुई भव्य शुरुआत स्थानीय इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान पर आज से डीसीए चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मैच फ्रेंड्स पटेल क्रिकेट क्लब छिंदवाड़ा व सतपुड़ा सिंघम क्लब छिंदवाड़ा के मध्य खेला गया। जिसमे 5 विकेट से फ्रेंड्स पटेल क्रिकेट क्लब ने जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं दूसरा मैच सतपुड़ा टाइगर्स छिंदवाड़ा व अल्टीमेट परतला के मध्य खेला गया। जिसमे 11 रनों से सतपुड़ा टाइगर्स से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष जेपी सिंह सचिव आशीष त्रिपाठी आनंद बक्शी उपस्थित रहे। 7. स्कंद माता मंदिर से निकली अक्षत कलश यात्रा आज अक्षत कलश यात्रा श्रीवास्तव कॉलोनी स्कंद माता मंदिर से शुरू होकर शारदा माता मंदिर पीजी कॉलेज रोड से पशुपतिनाथ मंदिर नया बैलबाजार श्री आदि शक्ति दुर्गा पीठ होते हुए होते हुए लालबाग श्री राम भक्त हनुमान मंदिर पहुंची जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में क्षेत्र के रहवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं इकट्ठा होकर यात्रा में शामिल हुई। 8. कार्य में लापरवाही के चलते कर्मचारी निलंबित नगर निगम छिंदवाड़ा की दीनदयाल पार्क परिसर में स्थित पानी टंकी को भरने के उपरांत लगातार ओवरफ्लो होकर पानी के बहने की शिकायत नगर निगम आयुक्त राहुल सिंह को प्राप्त हो रही थी जिस पर निगमायुक्त द्वारा संबंधित विनियमित कर्मचारी को कारण बताओं नोटिस दिया गया। संबंधित कर्मचारी द्वारा कार्य के लापरवाही के संबंध में कारण बताओ नोटिस का समाधानपूर्वक उत्तर नही दिया गया जिसके बाद निगमायुक्त द्वारा निलंबित कर स्वास्थ्य शाखा में संलग्न किया गया। 9. बीच सड़क पर गड्डा जिम्मेदारों को है बड़े हादसे का इंतज़ार सागर पैसा स्थित नूरी मस्जिद के सामने पीजी कॉलेज रोड पर बीच सड़क में गड्डा हादसे को न्यौता दे रहा है निगाह हटने पर गाड़ी का गड्ढे में जाना तय है। गड्ढों की वजह से कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। कुछ ही दूरी पर भगवान श्रीचंद स्कूल भी स्थित है जहां से स्कूल के बच्चों का आना जाना रहता है सड़क तो बेहाल है ही लेकिन महीनो पहले डाली गई पाइप लाइन के बाद जब सड़क दुरुस्त की गई तो कुछ ही दिनों ने सड़क धस गयी। जिससे गड्डा हो गया। लेकिन उसके बाद जिम्मेदारों ने दोबारा ध्यान देना भी जरूरी नही समझा। रहवासियों ने बताया कि शिकायत के बाद भी अब तक कोई सुधार नही हुआ है और आए दिन हादसे होते रहते हैं। 10. अखिल भारतीय कब्बड़ी प्रतियोगिता की बैठक सम्पन्न जन जागरण मंच द्वारा प्रतिवर्ष स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एवं स्वर्गीय जयदेव जैन की समृति में अखिल भारतीय कब्बड़ी प्रतियोगिता आयोजित की जाती है जिसकी बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक श्री राम मंदिर गणेश चौक पर ली गयी जिसमे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।