Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
15-Dec-2023

केन्द्रीय विद्यालयों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई स्थापना की ६० वीं वर्षगांठ एड्स जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत हुए विविध कार्यक्रम रिहायशी मकान से 52 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्‍त केन्द्रीय विद्यालय बालाघाट और मलाजखंड में विद्यालय संगठन के स्थापना की ६० वी वर्षगाँठ हर्षोल्‍लास के साथ मनायी गई। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गए वहीं संभाग स्‍तर पर प्रथम स्‍थान प्राप्‍त कर चुके छात्र मोक्ष जैतवार ने एकल अभिनय के माध्यम से शहीद चंद्रशेखर आज़ाद पर केन्द्रित लघु नाटिका प्रस्तुत किया। विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका मधुलिका रुथ डोलारे ने अपने उद्बोधन में बताया कि वर्ष १९६३ में १५ दिसंबर को ही केन्द्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना हुई थी वर्तमान में देश में लगभग १२५६ केन्द्रीय विद्यालय संचालित हैं जिसमे लगभग ५० हज़ार शिक्षक कार्यरत हैं। इनके आलावा ३ केन्द्रीय विद्यालय विदेशों में भी संचालित हैं जो कि मॉस्को काठमांडू और तेहरान में हैं। इसके पश्चात संस्था के प्राचार्य पंकज कुमार जैन द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए सर्टिफिकेट और मैडल प्रदान किये गए मुख्यमंत्री ड़ॉ. मोहन यादव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत छुटे पात्र हितग्राहियों की पहचान कर प्रदेश में यात्रा की सफलता के लिए वीसी के माध्यम से कलेक्टर्स और जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि यह अवसर है अंतिम पंक्ति के पात्र नागरिक के विकास का। इसमें पूरा अमला मुख्य रूप से योजनाएं संचालित करने वाले विभाग युद्ध स्तर पर अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। सीएम ड़ॉ. यादव ने कहा कि शनिवार को वे शाम चार बजे उज्जैन से इस यात्रा की शुरुआत कर रहें है। इसी तरह सभी जिलों में कलेक्टर्स और जनप्रतिनिधि भारत शासन से आये विशेष रथों को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में यात्रा रविवार से प्रारम्भ होगी। बालाघाट में शासन स्तर से ४ रथ आये है। शनिवार को कलेक्टर ड़ॉ.गिरीश कुमार मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ४ रथों को शनिवार शाम ४ बजे सिविल लाइन से हरी झंडी दिखाकर यात्रा की शुरूआत की जाएगी। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय लामता मैं रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा १ दिसंबर से १५ दिसंबर तक चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत विविध कार्यक्रम किए गये हैं। १ दिसंबर विश्व एड्स दिवस के दिन संगोष्ठी एड्स जागरूकता ही बचाव है विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया । खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ थालेश गोपाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लामता के मुख्य आतिथ्य में प्राचार्य डॉ सुनिता वैद्य की अधक्ष्यता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया ९ दिसंबर २०२३ को स्वास्थ्य शिविर एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। जिसमें २५ यूनिट रक्तदान और १२० छात्र/छात्राओं समस्त महाविद्यालयीन स्टॉफ के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। जिले में मदिरा का अवैध रुप से निर्माण संग्रहण एवं विक्रय कर रहे लोगो के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही जारी है। इसी के तहत मुखबिर की सूचना पर वृत वारासिवनी जिला बालाघाट के ग्राम खैरलांजी मे सुनीता माहुले के रिहायशी मकान से 52 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त करते हुए गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल भेजा गया। कलेक्टर ड़ॉ. गिरीश कुमार मिश्रा शुक्रवार को उपार्जन समितियों द्वारा धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने लिंगा हट्टा सिवनी कला और रजेगांव के खरीदी केंद्रों पर पहुँचे। निरीक्षण में उन्होंने किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं के अलावा उपार्जन के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया पर फोकस किया। लिंगा सहित अन्य खरीदी केंद्रों पर किसान मेहतर भावे व अन्य किसानों से धान खरीदी के सम्बंध में आवश्यक प्रतिक्रिया भी ली। उपार्जन प्रकिया में शामिल केंद्र प्रभारी प्रबंधक नोडल अधिकारी तथा सर्वेयरों द्वारा संधारित किये जाने वाली पंजियो का अवलोकन करते हुए बारदानों और किसानों का मिलान भी किया।