1. खुले में मांस बिक्री के खिलाफ प्रशासन सख्त मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार निगम सभाकक्ष में निगमायुक्त राहुल सिंह द्वारा कलेक्टर द्वारा गठित दल की बैठक लेकर अभियान की योजना बनाई गई जिसमे खुले में पशु मांस एवं मछली के विक्रय करने वाले दुकानदारों को समझाइश देते हुए शुक्रवार से अभियान को प्रारंभ किया गया। अमले द्वारा देर शाम रेलवे स्टेशन के पास खुले में पशु मांस एवं मछली का विक्रय करने वाले दुकानदारों को नियमानुसार विक्रय करने की समझाइश दी गयी। इस दौरान नायब तहसीलदार दृष्टि चौबे खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोपेश मिश्रा प्रभारी कार्यपालन यंत्री भूपेंद्र मनवारे सहायक यंत्री मुकेश चोखे ब्रजेश पांडे राजस्व अधिकारी साजिद खान सहित सभी स्वच्छता निरीक्षक एवं अतिक्रमण दल के सदस्य उपस्थित रहे। 2. भारत संकल्प यात्रा की कार्ययोजना बनाकर दिखाई रथ को हरी झंडी विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध तैयारियों की समीक्षा बैठक आज कलेक्टर पुष्प के मार्गदर्शन में पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की गई जिसमे कार्ययोजना के क्रियान्वयन से जिले के अधिक से अधिक हितग्राहियों को भारत सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। जिसके बाद विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रचार रथों को कलेक्ट्रेट प्रांगण से विकसित भारत संकल्प यात्रा के लिये भारत सरकार द्वारा नियुक्त छिन्दवाड़ा जिले के प्रभारी अधिकारी किरन गोपाल वास्का कलेक्टर मनोज पुष्प जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य विवेक साहू पूर्व विधायक नथन शाह कवरेती सहित अन्य अधिकारियों द्वारा संबंधित विधानसभा के लिये हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो 16 दिसंबर से ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करेंगे। 3. व्यापारी संघ ने दी अघोषित मंडी बंद की चेतावनी कुसमैली मंडी में चोरों से परेशान होकर मंडी व्यपारियों ने मंडी प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने के फिराक में है। मंडी व्यपारियो ने मंडी में हुई चोरी के बाद अज्ञात चोरों को न पकड़ने और पुलिस गश्त कैमरे इत्यादि की मांग की गई जिसे सोमवार तक पूरी न करने पर व्यापारी संघ नीलामी प्रक्रिया में भाग न लेने और अनिश्चितकालीन हड़ताल करने पर की बात कही है।जानकारी के अनुसार मंडी में एक बार फिर से चोरों ने 120 कट्टा मक्का को डेर काट के नीलामी में बेचने का प्रयास किया गया जिसके बाद व्यापारियों ने हंगामा मचा दिया। 4. प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत शुरू हुई राशि रिकवरी प्रारंभ प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत हितग्राहियों को दी राशि के बाद भवन निर्माण प्रारंभ कराने की समीक्षा की जा रही है। जिस पर निगम अमले द्वारा लगातार हितग्राहियों को कार्य प्रारंभ करने की समझाइश दी गई थी। जिसके बाद कार्य प्रारंभ नही करने वाले हितग्राहि आज पेशी में शामिल हुए। पेशी के दौरान 53 हितग्राही उपस्थित रहे। कार्यवाही में पहले दिन 7 हितग्राहियों द्वारा राशि वापसी की गई एवं अन्य शेष हितग्राहियों को कार्य प्रारंभ करने अथवा राशि वापसी करने हेतु 7 दिवस का समय दिया गया। वहीं अनुपस्थित हितग्राहियों पर कुर्की की कार्यवाही हेतु प्रकरण बनाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान तहसीलदार छिंदवाड़ा धर्मेंद्र चौकसे योजना प्रभारी विवेक चौहान आवास शाखा प्रभारी अक्षय चेड़गे सहित एजिस टीम के सदस्य उपस्थित रहे। 5. सीबीआई ने की नर्सिंग कॉलेज की जांच हाईकोर्ट द्वारा प्रदेश भर में नियम विरुद्ध तरीके से चल रहे नर्सिंग कॉलेजों की जांच किये जानें के निर्देश सीबीआई को दिए हैं। इसी क्रम में आज परासिया बायपास रोड काराबोह स्थित S A K नर्सिंग साइंस कॉलेज में सीबीआई द्वारा जांच की गई जिसमें कॉलेज की गतिविधियों सहित अन्य चीजों पर बारीकी से जांच हुई। 6. दिव्यांगों ने दिखाया हुनर कलेक्ट्रेट के सामने मैदान में शुक्रवार को विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में कई खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गयी। 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस पर विधानसभा चुनाव आचार संहिता और मतगणना के चलते खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं नहीं हो सकी थी। जिन्हें सामाजिक न्याय विभाग भोपाल से मिले निर्देश के अनुसार 14 दिसंबर शुक्रवार को आयोजित किया गया जिसमे बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। 7. जलकर जमा न करने पर काटे तीन नल कनेक्शन नगर निगम आयुक्त राहुल सिंह ने समय सीमा बैठक में जलकर एवं संपत्ति कर जमा न करने वाले लोगों पर कार्यवाही के निर्देश दिए थे। जिसके बाद विभिन्न वार्डो में तीन नल कनेक्शन विच्छेद किए गए। जानकारी के अनुसार जिन बकायदारों पर कार्यवाही की गई उन पर जलकर की 5 हजार से अधिक की राशि बकाया थी। कार्यवाही वार्ड क्रमांक 22 एवं 33 में की गई इस दौरान कार्यवाही में जल प्रदाय प्रभारी विवेक चौहान राजस्व निरीक्षक शेखर पटेल एवं धर्मेंद्र माहोरे सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। 8. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ हुए दिल्ली के लिए रवाना पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकूलनाथ 12 दिसंबर को 4 दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा पहुंचे थे जिसमे सातों विधानसभा में आभार सभा मे शामिल होकर पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद ने जनता को धन्यवाद दिया और आभार माना। जिसके बाद आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व सांसद नकुलनाथ इमलीखेड़ा हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हुए।