Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
15-Dec-2023

मध्य प्रदेश का कार्यभार संभालने के साथ ही सीएम मोहन यादव सुपर एक्टिव हो गए हैं.... शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा विभाग संभालने वाले सीएम मोहन यादव सबसे ज्यादा जोर भी अपने पसंदीदा उच्च शिक्षा विभाग की नींव को मजबूत करने पर दे रहे हैं...जयपुर से लौटते ही उन्होंने राजधानी भोपाल के मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय का औचक का निरीक्षण किया.... निरीक्षण के दौरान उन्होंने महाविद्यालय के स्टाफ और छात्रों के साथ संवाद कियाइस दौरान मोहन यादव ने कहा कि...उज्जैन में भी उन्होंने एमवीएम कॉलेज से ही उच्च शिक्षा ग्रहण की थी इसलिए वह भोपाल के एमवीएम कॉलेज पहुंचे है...उन्होंने इस दौरान कहा कि...केंद्र से नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद प्रदेश सरकार ने ही मध्य प्रदेश में सबसे पहले नई शिक्षा नीति को लागू किया था..उसी के तहत पीएम के नाम पर ही पहली कैबिनेट में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज शुरू की घोषणा भी की है... प्रत्येक जिले में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज खोला जाएगा यह व्यक्तिगत निर्णय हमने लिया है...सीएम ने कहा कि... नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में जो जागृति आना चाहिए वह आई है.... युवाओं को योग्य शिक्षा मिले इस और हमारे कदम बढ़ रहे हैं... इस मौके पर जब सीएम डॉ मोहन यादव से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सवाल किया गया तो वह सवाल से बचते हुए नजर आए...