प्रेमिका से धोखा खाया प्रेमी बिजली के टावर पर चढ़ा सौसर के मसौबादेव में एक युवक ने बिजली के टावर पर चढ़कर गांव में हड़कंप मचा दिया। बताया जाता है कि युवक कि प्रेमिका ने दूसरी जगह विवाह कर लिया था इस बात से नाराज होकर प्रेमी युवक बिजली के टावर पर चढ़ गया। जिसने लगभग 45 मिनट तक जमकर हंगामा किया। प्रेमी युवक प्रेमिका से मिलने की जिद पर अड़ा हुआ था।मौके पर पुलिस पहुंची जिसने समझाइश देकर युवक को नीचे उतारा। युवक का नाम गणेश उईके हैं। मोहगांव पुलिस ने युवक के ऊपर धारा 151 के तहत कार्रवाई की है। विधायक की बहू ने की आत्महत्या परासिया के विधायक सोहन वाल्मीकि की बहू ने आज अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विधायक सोहन वाल्मीकि के पुत्र आदित्य वाल्मीकि की पत्नी मोनिका मंगली बाजार स्थित अपने घर में फांसी के फंदे पर झूलती मिली। जिसे तत्काल परिजन परासिया के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाये। जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोनिका वाल्मीकि ने किन कारणों से फांसी लगाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में दिया है। जबकि घटनास्थल को पुलिस द्वारा सील करते हुए एफएसएल टीम को जांच के लिए भेजा गया है बता दे कि ढाई वर्ष पूर्व परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि के बेटे आदित्य से मोनिका की शादी हुई थी। संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई: कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ चार दिवसीय प्रवास पर अपने गृह जिले ङ्क्षछदवाड़ा आए हुए हैें जहां पर उन्होंने मीडिया से चर्चा की । कमलनाथ ने नई प्रदेश सरकार के निर्णय पर कहा कि ये कुछ ना कुछ बहाना विवाद के लिए ढूंढते रहते हैं कुछ भी करे विवाद नहीं होना चाहिए। यह हमारा लक्ष्य है। हमारी संस्$कृति जुडक़र रहने की है जबकि संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर भी कमलनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया दी। विद्या भूमि स्कूल में विक्ट्री क्वेस्ट का कलेक्टर ने किया शुभारंभ विद्या भूमि पब्लिक स्कूल में विक्ट्री क्वेस्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ आज कलेक्टर मनोज पुष्प के मुख्यआतिथ्य मेें किया गया। इस खेल उत्सव में एथेलेटिक्स सहित अन्य खेल स्पर्धा टीम प्रतियोगिता और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विद्या भूमि पब्लिक स्कूल की डायरेटर विजया यादव संचालक शेषराव यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद था। भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने की कलेक्टर से मुलाकात विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के साथ भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने आज कलेक्टर मनोज पुष्प से मुलाकात की। खुले में पशु मांस एवं मछली विक्रय के विरुद्ध चलेगा अभियान कलेक्टर मनोज पुष्प द्वारा गुरुवार को बिना अनुज्ञप्ति अथवा लायसेंस शर्तों का उल्लंघन करते हुए खुले में पशु मांस तथा मछली के विक्रय के संबंध में आदेश जारी किया गया। आदेश में कलेक्टर द्वारा नगर पालिक निगम के लिए एक दल का गठन किया गया जिसमे निगम अधिकारी शामिल है। इसमें नायब तहसीलदार दृष्टि चौबे नायब तहसीलदार खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोपेश मिश्रा संबंधित जोनल अधिकारी नगर पालिका निगम स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मालवी अतिक्रमण निरोधी दल प्रभारी साजिद खान और स्वच्छता निरीक्षक को खुले में पशु मांस एवं मछलियों के विक्रय न करने की समझाइश देते हुए दुकानों को हटाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। परासिया में होगी भव्य वेदी प्रतिष्ठा परासिया में श्री तारण तरण दिगंबर जैन मंदिर का भव्य निर्माण किया जा रहा है जिसका राष्ट्रीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव २०२१ और २२ जनवरी को आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय महोत्सव को ऐतिहासिक रूप देने के लिए तारण भवन परासिया में बैठक आयोजित की गई जिसमें जैन समाज के सभी लोग मौजूद रहे। छिंदवाड़ा-इतवारी ट्रेन के सामने कूदा बुजुर्ग मौत छिंदवाड़ा से इतवारी जाने वाली ट्रेन के सामने आज सौंसर क्षेत्र मेें एक बुजूर्ग कूद गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बेलगांव निवासी ५६ वर्षीय मोरेश्वर पिता देवराव डोक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना मेें लिया है।