Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
13-Dec-2023

यादव समाज के मुख्यमंत्री बनाए जाने पर यदुवंशियों ने मनाया जश्न कांग्रेसी विपक्षी पार्षदों ने नपाध्यक्ष पर लगाया भेदभाव का आरोप मैच में डायमंड रॉक एकेडमी ने पुलिस बॉयज को १-० गोल से हराया मध्यप्रदेश सरकार में यादव समाज से मुख्यमंत्री मोहन यादव को बनाया गया है। जिससे जिले के साथ ही पूरे प्रदेश के यादव समाज के लोगों में खुशियों का माहौल है। इसी कड़ी में सीएम यादव के शपथ ग्रहण होने के बाद बुधवार को शहर के भटेरा रोड स्थित यादव समाज के भवन में नगर युवा संगठन इकाई की बैठक रखी गई थी। इस बैठक में बड़ी संख्या में यादव समाज के युवाओं और महिलाओं ने भी शामिल होकर यादव समाज से मुख्यमंत्री बनाए जाने पर खुशियां मनाई। इस दौरान आतिशबाजी कर मिठाइंया बांटी गई। बैठक में प्रमुख रूप से यादव समाज के संरक्षक अमृत लाल यादव नगर अध्यक्ष विक्की यादव मीडिया प्रभारी मुकेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आचार संहिता समाप्त होने के बाद नगरपालिका में सफाई व्यवस्था को लेकर विपक्ष के कांग्रेसी पार्षदों द्वारा नाराजगी जताते हुये भाजपा के नपा अध्यक्ष द्वारा पक्षपात व भेदभाव करने का आरोप लगाया है। नपा में कांग्रेस व भाजपा के पार्षदों व पदाधिकारियों के बीच अब आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी हो गया है। नगरपालिका के सभी ११ वार्डो के विपक्षी पार्षदों और उनके प्रतिनिधियों ने नपाध्यक्ष पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमें साफ-सफाई के लिए पर्याप्त मजदूर और कचरा वाहन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वे तब तक नगर पालिका का कचरा वाहन और मजदूर नहीं लेंगे जब तक नपाध्यक्ष उनसे इस विषय पर चर्चा नहीं करती और पर्याप्त मजदूर व वाहनों की व्यवस्था नहीं की जाती। वहीं नपाध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर ने विपक्षी पार्षदों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को झूठा व बे-बुनियाद बताया है स्थानीय मुलना स्टेडियम में १० दिसम्बर से खेली जा रही मध्यप्रदेश फुटबाल लीग प्रतियोगिता के चौथे दिन बुधवार को डायमंड रॉक एकेडमी और पुलिस बॉयज बालाघाट के बीच फुटबाल लीग मैच खेला गया। जिसमेें डायमंड रॉक एकेडमी के खिलाड़ी जर्सी नंबर 12 ने अंतिम समय के 7 मिनट पहले १ गोल मारकर टीम को 1-0 से विजय दिलाई। यह मौच काफी रोमांचक रहा जिसका दर्शकों को अंत तक भरपूर आनंद लिया। मैच के अतिथि के रूप में चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज अध्यक्ष अभय सेठिया श्री दादाबाड़ी जैन विद्यालय प्राचार्य सुश्री अलका चौधरी समाजसेवी तपेश असाटी हॉकी संघ महासचिव विजय वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 148 बटालियन मण्डला व बालाघाट द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आम नागरिकों में सकारात्मक सोच और पब्लिक सहयोग बढ़ाने के लिये लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे है। बुधवार को भी सीआरपीएफ गढ़ी द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र में आने वाले पंचायतों धीरी व मोहरई के आरमी सेमरखेरा मुरेण्डा गुरसीबेहरा के ग्रामीणों को उनकी जरूरत का सामान जैसे कम्बल स्वेटर और गरम टोपी आदि का वितरण किया गया और साथ ही ग्राम पंचायत धीरी एवं मोहरई के क्षेत्र में निवास करने वाली आम जनता के लिये स्वास्थ्य सुरक्षा व बीमारियो के प्रति जागरूक कराने के उद्देश्य से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें ग्राम पंचायत धीरी के ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण वाहिनी के चिकित्साधिकारी व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गढी के चिकित्सकों द्वारा किया गया कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में लगातार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की समीक्षा के बाद अब समर्थन मूल्य में गति आयी है। अगले सात दिनों तक के लिये खरीदी केंद्रो पर बड़ी संख्या में किसानों द्वारा स्लॉट बूक किये जाने लगे है। खरीदी केंद्रवार बात करे तो आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था परसवाड़ा सेवा सहकारी समिति खारा बिरसा सालेटेकरी परसवाड़ा कुमादेही जैसे कई केंद्रो पर तीन-तीन सौ से अधिक किसानों ने स्लॉट बूक कराये है। इसके अलावा कलेक्टर डॉ. मिश्रा द्वारा राजस्व अधिकारियों को निरंतर उपार्जन केंद्रो का निरीक्षण करने के निर्देश दिये गए है। एसडीएम बैहर श्री विवेक केवी द्वारा आमगांव के उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने बारदानों के सत्यापन सहित स्टॉक तथा तौल काटो का निरीक्षण किया।