मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को दोपहर 12 बजे पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले समारोह में PM नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला डिप्टी CM के रूप में शपथ लेंगे। संभावना है कि कुछ विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से मोहन यादव को विधायक दल का नेता चुना गया है। शिवराज सिंह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा जिसका सभी विधायकों ने समर्थन किया। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। वे OBC वर्ग से आते हैं। संघ के करीबी हैं।