1. जीत के बाद शिवराज आ रहे छिंदवाड़ा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद का कल दोपहर 12 बजे छिंदवाड़ा आगमन हो रहा है मुख्यमंत्री दशहरा मैदान पहुंचकर सभा को सबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनके द्वारा चुनाव में लगन और मेहनत से किए गए कामों के लिए उनका आभार व्यक्त करेंगे। साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से विशेष चर्चा भी करेंगे। 2. बैलगाड़ी पलटने से किसान घायल चनिया कला में एक किसान के बैलगाड़ी के नीचे आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार फूलकर यादव खेत से मक्का की बोरी लेकर लौट रहा था तभी बैलगाड़ी पलट जाने से किसान बैलगाड़ी के नीचे आ गया जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को सूचना मिलने के बाद तुरंत जिला अस्पताल लाया गया जहां किसान का इलाज जारी है। 3. चार दिवसीय प्रवास पर आयेंगे कमलनाथ-नकुलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ व सांसद नकुलनाथ का आगामी 12 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक चार दिवसीय प्रवास पर छिन्दवाड़ा आगमन होने जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद अपने दौरा कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित आयोजनों में उपस्थित होंगे। चुनाव परिणाम के बाद कमलनाथ का पहली बार छिंदवाड़ा आगमन हो रहा है जिसमे वे जनता से आपार सहयोग के लिए आभार व्यक्त करेंगे। 4. निगमायुक्त ने की लोक अदालत प्रकरणों की समीक्षा 9 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है जिसमे नगर पालिक निगम के संपत्ति कर के 350 प्रकरण एवं जलकर के 250 प्रकरण तैयार किए गए है। मंगलवार को निगमायुक्त राहुल सिंह ने प्रकरणों की समीक्षा की एवं वसुलीकर्ताओ को सभी बकायदारों से व्यक्तिगत संपर्क करने के निर्देश दिए। इस दौरान कार्यपालन यंत्री ईश्वर सिंह चंदेली राजस्व अधिकारी साजिद खान सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। 5. भाजपा जिलाध्यक्ष ने अवैध कारोबारों पर अंकुश लगाने कलेक्टर से की मुलाकात भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने जिला महामंत्री परमजीत सिंह बिज टीकाराम चंद्रवंशी जिला कार्यालय मंत्री अलकेश लाम्बा जितेन्द्र राय के साथ छिंदवाड़ा कलेक्टर से मिलकर ज़िले में चल रहे अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के साथ त्वरित कार्यवाही करने की मांग की। जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने कहा कि लंबे समय से छिंदवाड़ा अवैध कारोबारों का गढ़ बन गया है। जिस पर अंकुश लगाने और अवैध कारोबारियों पर सख्त कार्यवाही की जाकर उन अवैध कारोबारियों को दंडित किया जावे। कलेक्टर मनोज पुष्प ने भाजपा जिलाध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि छिंदवाड़ा के अवैध कारोबारियों पर शीघ्रातिशीघ्र सख्त कार्यवाही की जावेगी। 6. सीवर लाइन कार्य की धीमी चाल से व्यापारीयो में आक्रोश लंबे समय से चल रहा है सीवर लाइन के कछुआ चाल से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर का सबसे ज्यादा चलने वाला मार्ग नागपुर रोड़ पर भी इन दिनों सीब्रेज का कार्य चल रहा है जो की बहुत ही धीमी गति से हो रहा है। जिससे दुकानदारो में नाराजगी है। 7. सकरी गलियों का हो रहा चौड़ीकरण शहर में बढ़ रहे यातायात को देखते हुए अब शहर के व्यस्ततम इलाको में अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही कर सकरी गलियों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। जिसके बाद शहर में लग रहे जाम से निज़ात मिलने की संभावना है। इसी क्रम में आज जेल बगीचा मैदान के पास सड़क पर लगी दुकानों को हटाया गया और रोड चौड़ीकारण का कार्य किया शुरू किया गया। 8. धूमधाम से मनाई गई कालभैरव जयंती मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान कालभैरव के प्राकट्य पर्व के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रों में वर्णित है कि इस दिन भगवान कालभैरव का अवतरण हुआ था। इन्हें भगवान शिव का पंचम अवतार माना जाता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति काल भैरव जयंती के दिन काल भैरव जी की विधिवत श्रद्धा से पूजा करता है उससे वे प्रसन्न होते हैं। इसी उपलक्ष्य में आज शहर के काल भैरव मंदिर में जगह जगह तांता लगा रहा भक्तो ने आरती पूजन हवन कर भंडारे का विशाल आयोजन किया। जिसमे ओम शिव बजरंग काल भैरव मंदिर छोटा तालाब पी.जी कॉलेज रोड लालबाग मंदिर में भी धूमधाम से काल भैरव जयंती मनाई गई। 9. 36 घन्टे के भीतर हुआ अंधे हत्याकांड का खुलासा 3 दिसंबर को चौरई क्षेत्र के अंतर्गत हिवरकला में हुए अंधे हत्याकांड का खुलासा किया गया जिसमें पुलिस ने आरोपी को 36 घन्टे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। जानकारी अनुसार खेत में बनी झोपड़ी के बाहर 25 वर्षीय युवती मृत अवस्था में पाई गई थी। जिसके शरीर पर धारदार हथियार के निशान पाए गए थे। हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने 24 वर्षीय मोनू वर्मा को हिरासत में लिया जिसके बाद पूछताछ करने पर मोनू ने हत्या करना कबूल किया पुलिस आरोपी पर मामला दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।