क्षेत्रीय
मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रत्याशियों की बैठक आयोजित हुई । इस बैठक को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने संबोधित किया । बैठक में कमलनाथ ने सभी प्रत्याशियों से उनके विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक पोलिंग बूथ की रिपोर्ट मांगी है । और कहां है की जो कांग्रेस के प्रत्याशी जीते हैं और जिन पोलिंग बूथ पर उनकी हार हुई है । उसकी समीक्षा भी की जाए । इसके साथ ही कमलनाथ ने 15 दिन बाद एक और बैठक बुलाई है । हालांकि इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई ।