मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को रिकार्ड तोड़ जीत मिलने के बाद प्रदेश में जश्न का माहौल है। प्रदेश के कोने कोने में भाजपा की जीत का जश्न मनाया जा रहा है। जबलपुर की आठ विधानसभा सीट में से 7 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा मालवीय चौक पर जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओ ने भाजपा की जीत पर मिठाईयां बांटी और आसमान पर शानदार आतिशबाजी की। मध्यप्रदेश में 230 सीटों में से 162 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। भाजपा की इस शानदार जीत पर पार्टी कार्यकर्ता बेहद खुश दिखाई दे रहे है। पार्टी के कार्यकर्ताओ का कहना है मध्यप्रदेश का विकास अगर कोई पार्टी कर सकती है तो वो भाजपा है। 2003 के बाद भाजपा को ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी जबलपुर की 8 में 7 सीटों पर पहली बार जीत दर्ज है। कुछ ही दिनों में बदली किस्मत जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद बने विधायक रिकार्ड वोट से जीते जबलपुर की पूर्व विधानसभा सीट छोड़ सभी सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। सीटिंग एमएलए की टिकट काटकर सिहोरा विधानसभा से पहली बार चुनाव लड़े सन्तोष बरकड़े ने जिले में सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा के सन्तोष बरकड़े ने कांग्रेस प्रत्याशी एकता सिंह ठाकुर को 42772 वोट से हराकर इतिहास रचा है। जबलपुर के हनुमान ताल थाना क्षेत्र के बहोराबाग रजा चौक में बीतीरात एक युवक को दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी मोटर सायकल से फरार हो गए। इस घटना में वारिश मिश्रा नामक युवक घायल हुआ था जिसे इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों ने वारिश मिश्रा को बेहद ही नजदीक से गोली मारी जो की उसकी पसली में लगी है। इस घटना की जानकारी लगने के बाद हनुमानताल पुलिस मेडिकल पहुंची है