Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
04-Dec-2023

एनिमल के लिए बाॅबी ने सीखी थी साइन लैंग्वेज: फिल्म ‘एनिमल’ लोगों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर बॉबी देओल का पूरी फिल्म में एक भी डायलॉग नहीं था। उन्हें केवल साइन लैंग्वेज में ही बात करनी थी। एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने बताया कि मैं हमेशा से एक ऐसा किरदार निभाना चाहता था जो मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर हो। मैं चाहता हूं कि मैं और ज्यादा चैलेंजिंग काम करूं। क्योंकि ऐसा करने से आपके अंदर छिपा टैलेंट बाहर आता है। मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ। मोना सिंह ने मारा था आमिर को जोरदार थप्पड़: मोना सिंह ने फिल्म थ्री इडियट्स में आमिर खान के साथ काम किया था। उन्होंने हाल ही में आमिर को थप्पड़ मारने वाले सीन पर बात की है। उन्होंने कहा कि रियल टच के लिए आमिर ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था। इस कारण मोना ने उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था। जब उन्होंने ये शाॅट दिया था तब आमिर के बॉडीगार्ड उन्हें घूरने लगे थे। मनोज मुंतशिर ने फिर से आदिपुरुष के लिए मांगी माफी राइटर मनोज मुंतशिर ने एक बार फिर से फिल्म आदिपुरुष के डायलॉग के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि इस कारण उनके 25 साल के काम को नजरअंदाज ना किया जाए। शुरुआत में वे स्क्रीनप्ले की वजह से ऐसे डायलॉग लिखने के लिए बाध्य थे। हालांकि रिलीज के 2 दिन में ही उन्हें और मेकर्स को अपनी गलती का एहसास हो गया था। टीवी एक्टर भूपेंद्र ने गोली मारकर की युवक की हत्या बिजनौर में टीवी एक्टर भूपेंद्र सिंह ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। रविवार को पेड़ काटने के विवाद में एक्टर ने वारदात को अंजाम दिया। लाइसेंसी पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें एक परिवार के 4 लोगों को गोली लगी। इसमें युवक की मौत हो गई। जबकि उसके मां बाप और भाई की हालत गंभीर है।