क्षेत्रीय
जिले की चारों विधानसभा सीहोर आष्टा इछावर और बुदनी में मतगणना 3 दिसंबर को होगी मतगणना में देरी न हो इसके लिए सीहोर और इछावर में 14-14 टेबल लगाई जाएंगी जबकि आष्टा और बुदनी के लिए 17-17 टेबल लगाई जाएंगी। हालांकि सबसे पहले परिणाम सीहोर विधानसभा का आएगा यहां कुल 265 मतदान केंद्र की मतपेटियों की गिनती 19 राउंड में हो जाएगी प्रत्येक राउंड में करीब 15 मिनट का समय लगेगा इसी तरह आष्टा और इछावार के लिए मतगणना 20 राउंड में होगी जबकि बुदनी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 22 राउंड में पूरी होगी