जबलपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर कटंगी प्रज्ञाधाम में धार्मिक आयोजन चल रहा है। इस कार्यक्रम में भागवत कथा ओर चंडी यज्ञ होना था। 23 नवंबर से 29 नवंबर तक धार्मिक आयोजन में अंतिम दिन जमकर फूहड़ता फैलाई गई। कटंगी स्थित प्रज्ञाधाम का यह वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। धार्मिक कार्यक्रम का यह वीडियो सामने आने के बाद अब आयोजनकर्ता कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। दरअसल कटंगी स्थित प्रज्ञाधाम में सात दिवसीय धार्मिक आयोजन कार्यक्रम हुआ था। इस कार्यक्रम में अंतिम दिन 29 नवंबर को हरियाणवी साँग पर जमकर अश्लील डांस हुआ। उतराखंड के उत्तरकाशी में टनल भिसकने से उसमें 41 मजदूर फंस गए थे। सैकड़ों लोगों की टीम ने मिलकर टनल में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। इस बड़े रेस्क्यू में जबलपुर के सिद्धांत पाल भी सरीख थे। जिन्होंने लेजर मशीन चलाकर सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने में अहम योगदान दिया। सिद्धांत आई.पी.जी फोटोनिक्स इंडिया कंपनी में लेजर इंजीनियर के पद पर पदस्थ है। सिद्धांत के इस योगदान से जबलपुर के विजय नगर में रहने वाले उनके परिवार में खुशी का माहौल है। बेमौसम बारिश ने पाटन के धान किसानों की हालत खराब कर दी है इलाके के सैकड़ो ग्रामों में धान की फसल कटकर खेतों में पड़ी है लेकिन खरीदी शुरू न हो पाने के चलते किसने की मेहनत पर पानी फिरता जा रहा है पाटन के तिलगवांचपोद गुरु पिपरिया उड़ना नूनसर सहित अनेक ग्रामों में धान की फसल खेतों में कटी पड़ी है यही नहीं बे मौसम हुई बारिश से यह फसल खराब भी हो रही है वहीं कई किसान अपनी फसल व्यापारियों को ओने पोने दाम में बेच चुके हैं लेकिन खरीदी का भी अता-पता नहीं है लिहाजा किसान अपनी फसल को बर्बाद होता देखने मजबूर हैं पाटन के तिलगवां गांव में किसानों ने प्रशासन से गुहार लगाई कि जल्द से जल्द धान खरीदी शुरू हों। जबलपुर के गढ़ा में स्थित एक कपड़े की दुकान में गुरुवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब दुकान में एक 8 फीट का लंबा सांप घुस आया। सांप को देखते ही दुकान संचालक और वहां मौजूद ग्राहक बाहर आ गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने तुरंत ही सर्प विशेषज्ञ को दुकान में सांप होने की सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ ने करीब 1 घंटे में सांप का रेस्क्यू किया और फिर उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दुकान में घुसा सांप धामन प्रजाति का है जो की जहरीला नहीं होता है।