Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
01-Dec-2023

8-9 दिसंबर को देहरादून में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एक होटल में आयोजित सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स मीट को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी इंफ्लुएंसर्स का स्वागत करते हुए कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में आप सबकी बड़ी भूमिका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड तेजी से एक उभरता हुआ डेस्टिनेशन देश-दुनिया के लोगों के लिए बन रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां चारधामों से लेकर अनेक देवस्थान हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था के लिहाज से उत्तराखंड देश के सबसे सुरक्षित राज्यों में से एक है और निवेश के लिए सर्वाधिक मुफीद है। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट को लेकर हम देश व विदेश में कई स्थानों पर गए जहां से बहुत अच्छा रिस्पांस इसे लेकर मिला है। अब तक 2 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल हादसे में फंसे सभी श्रमिक सकुशल बाहर निकलकर अब अपने घर पहुंच गए हैं। टनल रेस्क्यू ऑपरेशन में देवदूत बनकर आए रैट माइनर्स को उत्तराखंड कांग्रेस ने सम्मानित करने का फैसला किया है। कांग्रेस की इस पहल का बीजेपी ने भी समर्थन किया है। हालांकि घटना को लेकर लापरवाही पर कांग्रेस ने सबक लेने और संबंधित एजेंसी पर कारवाई की मांग की है। थाना कुंडा क्षेत्र मे रात्रि गस्त के दौरान पुलिस ने आई जी एल कंपनी के शराब के टैंकर से कुछ लोगो को शराब निकलते देख कर उनको गिरफ्तार किया CO वंदन वर्मा ने बताया की तीनो शराब की चोरी करते हैं जिसमे पेट्रोल पंप कर्मचारी व टैंकर का ड्राइवर साथ ही हेमराज जो की शराब की सप्लाई का काम करता है तीनो को 6 गैलन के साथ गिरफ्तार किया उत्तराखंड के नए कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस मुख्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। निवर्तमान डीजीपी अशोक कुमार ने अभिनव कुमार को डीजीपी का चार्ज सौंपा। चार्ज संभालने के बाद कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। उन्होंने स्मार्ट पुलिसिंग और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने की बात कही है। कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार ने मीडिया को भी कहा है कि मीडिया अगर पुलिस की आलोचना करता है और कमियों को इंगित करता है तो ये हमारे लिए अच्छी बात होगी। तराई पूर्वी वन प्रभाग की डौली रेंज और गौला रेंज की संयुक्त विभागीय टीम ने जंगल से तस्करी कर ले जा रहे पांच सगौन के गिल्टों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है जबकि बिन्दुखत्ता निवासी मुख्य लकड़ी तस्कर फरार हो गया। वन विभाग ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन एवं एक बिना नम्बर की मोटरसाइकिल को सीज कर दिया है। साथ ही दोनों लकड़ी तस्करों के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।