क्षेत्रीय
चीन में बच्चों को हो रही रेस्पेरेटरी डिसीज पर केंद्र सरकार के निर्देश के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में अस्पतालों से मरीजों की रिपोर्ट मांगी है। विभाग ने कहा है कि प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट अस्पताल इनफ्लूएंजा माइक्रोप्लाज्मा निमोनिया और कोविड के लक्षण वाले मरीजों की रिपोर्ट सीएमएचओ को भेजें।