Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
30-Nov-2023

मध्यप्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा ने गुरुवार को चार्ज संभालते ही कामकाज की शुरुआत कर दी। इकबाल सिंह बैंस रिटायर हो गए हैं। 6-6 महीने के 2 बार मिले एक्सटेंशन के बाद बैंस का कार्यकाल 30 नवंबर को पूरा हो गया। गुरुवार को कैबिनेट बैठक में उन्हें विदाई दी गई। पूर्व सीएस बैंस ने कहा- यह एक पड़ाव कोई अंत नहीं। काम करते रहेंगे सक्रियता बनी रहेगी। आनंद विभाग को उन्होंने अपनी प्रमुख उपलब्धि बताई। बैंस के विदाई समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- अपने लिए जिएं तो क्या जिएं देश-समाज के लिए जीना ही जीना है बैंस ने ये यही कर दिखाया है। उन्होंने अच्छा काम किया। जो भी काम उन्हें सौंपे गए उन्होंने बिना किसी तनाव और दबाव के पूरे किए। कोविड के दौरान भी उन्होंने बेहतर काम कर दिखाया। सीएम राइज स्कूल सिटीजन चार्टर और आनंद विभाग उनकी बेहतर उपलब्धियां रहीं। मुख्यमंत्री शिवराज के चौथे कार्यकाल की यह आखिरी कैबिनेट बैठक थी। वल्लभ भवन में बुलाई गई बैठक में सभी मंत्रियों के साथ सीनियर अधिकारियों को भी बुलाया गया था।