कार्तिक की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सेलेब्स एक्टर के साथ डेटिंग रूमर्स के बीच पार्टी में नजर आईं तारा सुतारिया कार्तिक आर्यन ने कल यानी 23 नवंबर को अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। कार्तिक ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट में लॉस कैवॉस रेस्टोरेंट में बर्थडे पार्टी दी। जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आए। सेलेब्स के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद कार्तिक ने पैपराजी के साथ भी केक कटिंग किया। एक्टर के माता-पिता भी पार्टी में शामिल हुए। कई सालों से कार्तिक और करण के बीच चल रहे विवाद भी अब खत्म हुए। आमिर खान फेक नहीं हैं:फातिमा बोलीं- फातिमा सना शेख बॉलीवुड की एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। फातिमा ने साल 1997 की फिल्म चाची 420 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। 2016 में आई फिल्म दंगल से फातिमा सुर्खियों में आ गईं। दंगल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। फातिमा ने बताया कि वे आमिर को बहुत रियल और ईमानदार मानती हैं। भांजी अलीजेह के साथ मस्ती करते दिखे सलमान सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री अपनी पहली फिल्म फर्रे के रिलीज की तैयारी कर रही हैं। फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके चलते बुधवार की रात को एक स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान फर्रे की पूरी कास्ट ब्लैक आउटफिट में नजर आई। अलीजेह के अलावा एक्ट्रेस प्रसन्ना बिष्ट साहिल मेहता और जेन शॉ स्टेज पर दिखाई दे रहे हैं। डंकी में 3 से 4 लुक में दिखेंगे शाहरुख खान ‘टाइगर 3’ के बाद अब इंडस्ट्री की नजरें और बॉक्स ऑफिस की आस ‘एनिमल’ और ‘डंकी’ से लगी हुई हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू विक्की कौशल बोमन ईरानी विक्रम कोचर और धर्मेंद्र समेत कई एक्टर्स नजर आएंगे।