Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
22-Nov-2023

राखी सावंत के VIDEO पर पुलिस में शिकायत बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत के वीडियो पर मेरठ पुलिस में शिकायत हुई है। 20 सेकेंड के रील में वह PM मोदी को योगा सिखाने की बात कह रही हैं। साथ ही इसमें वह कुछ एक्सरसाइज भी करके दिखा रही हैं। मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- IFFI में दुनियाभर से लोग आए गोवा में चल रहे 54वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) का उद्घाटन सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने किया था। इस मौके पर उन्होंने एक बड़ा ऐलान भी किया। अनुराग ने घोषणा की कि इंटरनेशनल फिल्म प्रोडक्शन के लिए मिलने वाले इंसेंटिव (प्रोत्साहन राशि) को अब 40% तक बढ़ाया जाएगा। फैंस के बीच फंस गईं रश्मिका मंदाना: रश्मिका मंदाना आज यानी 22 नवंबर को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। रश्मिका के फैंस की एक लंबी कतार उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आ पहुंची। एक्ट्रेस फैंस के बीच फंसी हुई नजर आईं। एक साथ इतने लोगों को रश्मिका ने स्माइल देते हुए फोटो क्लिक कराई। उनके फैंस और चाहनेवालों का कहना है कि रश्मिका बहुत हंबल स्वभाव की हैं। वो कभी भी अपने फैंस से इरिटेट नहीं होती हैं। सुशांत को याद कर भावुक हुईं अंकिता लोखंडे टेलीविजन के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 में पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन के साथ पहुंची हैं। अंकिता उस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में थीं जब 2020 में सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या कर ली। अंकिता सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड थीं। अब शो में अंकिता लोखंडे फिर एक बार सुशांत को याद कर भावुक होती दिखी हैं।