Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
21-Nov-2023

1. विधानसभा चुनाव जीत हार पर लगी लाखों की शर्त विधानसभा चुनाव में हार जीत को लेकर लोग तरह तरह के विचार विमर्श के साथ बारीकी से आकलन लग रहे हैं वहीं कुछ लोग आपस में शर्तें भी लगा रहे हैं ऐसी ही एक शर्त इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो जमकर सुर्खियां बटोर रही है छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं भाजपा से प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की जीत हार को लेकर ठेकेदार प्रकाश साहू के लेटर पैड पर हार जीत की शर्त का मैटर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा है कि यदि चुनाव में कमलनाथ हारते हैं तो प्रकाश साहू शर्त के मुताबिक 10 लाख रुपए राम मोहन साहू को देंगे वहीं अगर विवेक बंटी साहू हारते हैं तो राम मोहन साहू प्रकाश साहू को 1 लाख रुपए 3 दिसंबर को देंगे इसमें खास यह है कि लेटर पैड में बाकायदा राजस्व टिकट लगाकर दोनों ही पक्षों ने साइन भी की है साथ ही तीन गवाहों के हस्ताक्षर भी कराए गए हैं। 2. स्पीड ब्रेकर उखड़े निकली कीलों से वाहन हो रहे पंचर नगर में स्पीड ब्रेकर टूटने लगे हैं। इनमें लगी लोहे की कील बाहर निकल आने से हादसे बढ़ गए हैं। इनसे न केवल वाहन पंचर हो रहे हैं और टायर भी फट रहे हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों की तेज गति पर रोकथाम के लिए नगर निगम ने प्रमुख चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में रबर के स्पीड ब्रेकर लगवाए थे। वाहनों की अधिक संख्या के चलते ये स्पीड ब्रेकर टूटने लगे हैं। इनमें लगी लोहे की कील बाहर निकल आने से हादसे बढ़ गए हैं। लोहे की कीलें बाहर निकल आने से घातक हो रही हैं। वाहनों के अनियंत्रित हो जाने की दशा में हादसे की भी संभावना बन रही है। 3. महाराष्ट्र में नाबालिग के अपहरणकर्ता छिंदवाड़ा में धराए महाराष्ट्र पुलिस को छिंदवाड़ा पुलिस के माध्यम से एक बड़ी सफलता मिली जिसमें रॉयल चौक से एक संपत्ति को अपहरण के मामले में धर दबोचा गया। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के कमलेश्वर थाने में 12 वर्षीय बच्चे का अपहरण का मामला दर्ज किया गया था जिसे आज रॉयल चौक से छिंदवाड़ा पुलिस के माध्यम से दबोच लिया गया। अपराधी दम्पति ख़िरकापुर के पास रहना बताया जा रहा है जो मूलतः दमुआ के निवासी हैं। दोनों को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल पुलिस ने छुड़ा लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को और अन्य कुछ लोगों को अपने साथ लेकर महाराष्ट्र कमलेश्वर थाना ले गई है जहां दर्ज अपराध पर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जावेगी। 4. एक बार फिर ट्रेनें होगी बंद जिले में रेल यात्रियों को ट्रेने रद्द होने के कारण एक बार फिर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है शहडोल नागपुर पेंचव्हेली और पातालकोट सहित ट्रेन सभी रद्द कर दी गई है शहडोल नागपुर ट्रेन जहां 25 नवंबर से रद्द है वहीं पेंचव्हेली और पातालकोट 27 नवंबर से बंद हो रही है रेल्वे ने भोपाल इटारसी रेलखंड पर बुधनी बरखेड़ा के मध्य तीसरी लाइन का काम शुरू किया है जिससे छिंदवाड़ा से इंदौर होकर जाने वाली पेंचव्हेली एक्सप्रेस और छिंदवाड़ा से फिरोजपुर तक चलने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन रेल्वे ने रद्द कर दिया है। 5. ट्रैक्टर को ट्रेलर ने पीछे से मारी टक्कर एक गंभीर घायल पांढुरना नेशनल हाईवे 47 पर दुर्घटनाओं का ग्राफ देखा जाए तो क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे 47 पर सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं हो रही है दुर्घटनाओं के लिए मशहूर नेशनल हाईवे 47 का मोही घाट फिर एक दुर्घटना का गवाह बना। मंगलवार को बंदरिया ढाबे के सामने भोपाल से नागपुर से आ रहे 18 चक्का ट्रेलर मक्का भरकर आ रहे ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर का चालक कई दूर तक उछल कर जा गिरा जिसमें ट्रैक्टर चालक जगदीश पटवारी निवासी तहसील मुलताई को गंभीर चोटे आई है। 6. कॉम्पलेक्स में लगा गंदगी का अंबार नगर में साफ-सफाई व्यवस्था दिनों दिन ध्वस्त होती जा रही है वह भी तब जब स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर संभागीय टीम के द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है। हालत यह है कि मुख्य मार्गों पर जहां जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैंकेंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा स्वच्छता अभियान को लेकर तरह-तरह के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। लेकिन इसका कोई भी असर शहर के बीचो बीच स्वामी विवेकानंद बस स्टैंड स्थित काम्प्लेक्स में दिखाई नहीं दे रहा है। इससे व्यवसायियों को काफी असुविधा होती है। ग्राहक भी दुर्गध व गंदगी के कारण मार्केट कॉम्पलेक्स से दूरी बनाने लगे हैं। 7. आंवला नवमी पर पूजन कर महिलाओं ने मांगा सौभाग्य का आशीर्वाद आज आंवला नवमी के उपलक्ष्य पर महिलाओं ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में आंवला के वृक्ष की पूजा अर्चना की ओर भोजन प्रसादी बना कर लाए और आंवला के वृक्ष के नीचे बैठ कर भोजन प्रसादी ग्रहण किया। साथ ही पातालेश्वर धाम धर्म टेकरी भरता देव और शहर के मंदिरों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने पूजन पाठ किया। मान्यता है कि आंवले की पूजन करने से स्वास्थ्य सुख और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी से पूर्णिमा तक त्रिदेव आंवले के वृक्ष पर निवास करते है। 8. डेनियलसल स्कूल में चल रहा पुस्तकें वितरण कार्य डेनियलसल स्कूल में मॉड्यूल पुस्तक वितरण का कार्य किया जा रहा है जिसमे मंगलवार को छिंदवाड़ा पांढुर्ना और सौंसर को मॉड्यूल वितरित किया गया। वहीं आज परासिया मोहखेड़ चौरई और अमरवाड़ा को वितरित किया गया। जिसमे अब तक 80 स्कूलों को पुस्तकें वितरित कि जा चुकी है और लगातार सभी स्कूलों को मॉड्यूल पुस्तकें वितरित की जानी है। 9. शिर्डी सांई मंदिर में मना स्थापना दिवस विवेकानंद कॉलोनी स्थित शिर्डी साईं मंदिर में सच्चिदानंद सेवा समिति द्वारा सांई बाबा का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें सच्चिदानंद सेवा समिति के सचिव आनंद बक्शी ने बताया कि कार्यक्रम का प्रारंभ सुबह काकड़ आरती से किया गया। इसके बाद बाबा का सामूहिक अभिषेक किया गया जिसमें बड़ी संख्या भक्तगण उपस्थित हुए इसके बाद बाबा का श्रृंगार आरती की गई। 10. जिला वेट लिफ्टिंग संघ की विशेष बैठक सम्प्पन जिला वेटलिफ्टिंग संघ की विशेष बैठक स्टेडियम के बैठक हॉल में संघ के अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह बैस की अध्यक्षता में सम्प्पन हुई बैठक में आगामी स्टेट वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में को लेकर रूप रेखा बनाई गई तथा सभी को उनके कार्य के प्रभार सौंपा गया। मध्य प्रदेश यूथ जूनियर सीनियर महिला पुरुष वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप 25 एवं 26 नवंबर को जिला वेट लिफ्टिंग संघ द्वारा स्टेडियम ग्रांउड स्थित खेल भवन में आयोजित किया जा रहा है। जिसमे मध्य प्रदेश की विभिन्न जिले ईकाईयों के लगभग 450 खिलाडियों एवं 85 ऑफिसियल की मेजवानी संघ को करना है।