भारत और आस्ट्रेलिया के बीच फायनल मैच देखने जगह-जगह लगे प्रोजेक्टर कलार समाज ने मनाई भगवान सहस्त्रबाहु जयंती हवन पूजन कर किया दीपदान निर्वाचन के बाद अब बालाघाट में कान्हा मैराथनमिर्जापुर वृंदावन और बिरसा के युवाओं में है उत्साह देश प्रदेश सहित जिले भर में शहर मु यालय सहित ग्रामीण अंचलों में बच्चे युवा व बुजुर्गो में भी क्रिकेट का जुनून चरम पर है। रविवार को विश्व कप के भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे फयनल मैच के लिये शहर में जगह-जगह प्रमुख चौक-चौराहों पर प्रोजेक्टर लगाकर सामूहिक रूप से खेल प्रेमी दर्शकों का मैच का भरपूर आनंद लिया। भारत की शुरूआत अच्छी नहीं होने से क्रिकेट प्रेमियों में मायूसी भी देखी गई। आज रविवार होने के बावजूद मैच के चलते बाजार में लोगों की भीड़ काफी कम नजर आई। मैच देखने लोगों की काफी भीड़ रही। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सर्ववर्गीय कलार समाज द्वारा अपने आराध्य देव भगवान सहस्त्रबाहु जयंती १९ नव बर को शहर के वार्ड नंबर ३३ गायखुरी वैनगंगा नदी तट पर स्थित भगवान सहस्त्रबाहु मंदिर में हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा अर्चना कर हवन-पूजन किया गया। तत्पश्चात आरती कर वैनगंगा नदी में दीपदान किया गया। इस अवसर पर महाप्रसाद का वितरण भी किया। इस संबंध में सर्ववर्गीय कलार समाज के अध्यक्ष अमृतलाल धुवारे ने कहा कि आज राज राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु की जंयती मनाई गई। इस अवसर पर हवन पूजन कर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी सप्ताह में हमने दिवाली का आनंद लिया है। इसके बाद हमने लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भूमिका निभाई है। अब जिला प्रशासन और जिला पुरातत्वए पर्यटन व संस्कृति परिषद द्वारा नेशनल पार्क कान्हा के लिए पहला नवाचार कर एक अनोखी शुरुआत कर रहा है। इसकी तैयारियां भी जबरदस्त तरीके से प्रशासन द्वारा तमाम व्यस्तताओं के बावजूद की जा रही है। प्रदेश में इस तरह के आयोजन की बात करें तो पाते है कि अब तक प्रदेश में नेशनल पार्क व प्रकृति प्रेम के प्रति प्रेरित करने के लिए कभी ऐसा आयोजन नही हुआ है। लेकिन जिला प्रशासन और पुरातत्वए पर्यटन व संस्कृति परिषद बालाघाट की पहल पर युवाओं व हर वर्ग के लिए ऐसा अवसर लाया है। २६ नवम्बर को आयोजित हो रही मैराथन ५ किमी १० किमी और २१ किमी के लिए होगी। २४ नवंबर तक इस आयोजन में सहभागिता कर सकते है। गायत्री शक्तिपीठ में मनाया दीपावली मिलन समारोह स्नेह भोज का किया आयोजन बालाघाट. शहर के प्रेमनगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर रविवार को गायत्री परिवार द्वारा दीपावली मिलन स्नेह भोज का आयोजन किया। जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व नपाध्यक्ष रमेश रंगलानी लता एलकर मीना बेन चावड़ा महेश खजांची डॉ. चारूदत्त जोशी सहित अन्य उपस्थित रहे।