Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
18-Nov-2023

1. सादगी और सद्भाव से मना पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन कांग्रेस भवन में बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। आचार संहिता का परिपालन करते हुये स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में कमलनाथ का जन्मदिन मनाया गया। जिसमे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने हैप्पी बर्ड डे व तुम जियो हजारों साल की दुआ के साथ लाड़ले नेता कमलनाथ का 77 वां जन्मदिवस उत्साह व उल्लास से मनाया। इसी बीच सभी धर्म गुरुओं का विशेष स्वागत कर पूर्व मुख्यमंत्री की शतायु होने की कामना की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस के समस्त विभाग प्रकोष्ठ व संगठनों के अध्यक्ष जिलाध्यक्ष पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 2. छिंदवाड़ा में हुआ रिकॉर्ड मतदान विधानसभा चुनाव अंतर्गत छिंदवाड़ा व पांढुर्णा जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में कल मतदान संपन्न हुआ। जिसमें रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है जो अभी तक का सर्वाधिक है। यह मतदान प्रतिशत केवल ईवीएम से हुए मतदान का है जो पोस्टल बैलेट का मत प्रतिशत जुड़ने पर 86 प्रतिशत से अधिक हो सकता है। छिंदवाड़ा व पांढुर्णा जिले के सातों विधानसभाओं के 85.85 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व मतदान के प्रति अपने उत्साह को व्यक्त किया। 3. मतदान दलों की वापसी के बाद कलेक्टर एसपी ने किया निरीक्षण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प और एसपी विनायक वर्मा ने शासकीय पीजी कॉलेज में मतदान दलों की वापसी पर निरीक्षण कर स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। दलों की वापसी के लिए निर्देश अनुसार कलर कोडिंग किया गया है। इसके तहत प्रवेश के लिए अलग-अलग रूट बनाने के साथ ही हर विधानसभा के एंट्री गेट को अलग-अलग कलर और नंबरिंग अलॉट की गई है। हर विधानसभा की सहयोगी टीम भी विधानसभा के गेट के साथ उसी कलर कोडिंग की जैकेट पहने हुए मौजूद थीं। मतदान दल वापसी के लिए सहयोगी टीम में एनजीओ और एनएसएस के युवा भी शामिल किए गए।   4. मतदान दलों की वापसी पर हुआ भव्य स्वागत विधानसभा चुनाव संपन्न करके लौटे मतदान दालों का प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में जोरदार स्वागत किया गया। मतदान दलों के वापसी स्थल पीजी कॉलेज में कर्मचारियों का रंग-बिरंगी रोशनी के बीच तिलक लगाकर और पुष्प माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया एवं खुशी के प्रतीक गुब्बारों को हवा में छोड़ाकर आतिशबाजी की गयी। 5. बंद पड़े सिग्नल मनमाने ढंग से चल रहा यातायात यातायात व्यवस्था को लेकर यातायात पुलिस सुस्त नजर आ रही है महीनों से बंद पड़े सिग्नलो का अब तक मेंटेनेंस नहीं हो पाया है। बंद सिग्नलों में ही दशहरा दीवाली जैसे त्यौहार निकल गए परंतु जिम्मेदारों ने अब तक इसकी सुध नहीं ली। कहीं सिग्नल महीनों से बंद है तो कहीं सिग्नल आधे अधूरे चल रहे हैं। महीनो से बंद पड़े सिग्नल को लेकर अब लोगों में आक्रोश है। यातायात थाने के सामने का ही सिग्नल महीनों से बंद पड़ा है वही सत्कार और मानसरोवर के सिग्नल में भी लाइटे और टाइमर बंद हैं। जिस कारण से लोग मनमाने तरीके से वाहन चला रहे हैं जिससे कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है। 6. सड़क नीचे पटरी ऊपर वाहन चालक परेशान नगर के बीचों बीच स्थित पटरी लोगों के लिए समस्या का कारण बन गई है। रेल पटरी लेवल में न होने के कारण वाहनों को पटरी पार करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है दोपहिया वाहनों को या तो स्पीड बढ़ानी पड़ती है या धक्का लगवाना पड़ता है। वही कई बार रेल पटरिया हादसों का कारण भी बन रही है जिसमें पटरी पार करते समय वाहन पटरी पर ही गिर जाते हैं। 7. ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुआ युवक चंदनगाव के रहने वाले एक युवक ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गया। युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से खरीदी की थी जिसके बाद उसे हजारों रुपए से हाथ धोना पड़ा। चन्दनगांव निवासी संतोष पवार ने बताया कि उसने फेसबुक के माध्यम से 5250 रुपए के बिजली के समान की होम डिलीवरी करवाई थी जो आज पोस्ट ऑफिस के माध्यम से डिलिवर हुआ जिसके बाद जब युवक घर में जाकर पार्सल देखा तो उसमे पुराने कपड़े और ईंट मिली। 8. मेहंदी से बनाई पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तस्वीर आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिन पर जगह-जगह आयोजन हुए और कमलनाथ प्रेमियों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया इसी क्रम में छोटी माता मंदिर निवासी मेहंदी आर्टिस्ट लिपिका राय ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के 77 वें जन्मदिवस पर मेहंदी से उनकी तस्वीर बनाई। जिसे बनाने में लगभग 8 से 9 घंटे लगे। 9. महिला के पेट से निकाला 3 किलो का ट्यूमर मेडिकल काॅलेज छिंदवाड़ा की टीम ने आज एक महिला का ऑपरेशन करके महिला को चार साल पुराने दर्द से निजात दिला दी। डॉक्टर हेमंत अहिरवार के नेतृत्व में हुए ऑपरेशन में महिला के पेट से तीन किलो का ट्यूमर निकाला गया। महिला पिछले तीन-चार वर्षो से पेट की तकलीफ से परेशान थी। कई जगहों पर इलाज कराने के बाद भी उसे आराम नही मिला। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज पहुंची महिला को जांच के दौरान पता चला कि पेट में 20 बाय 15 सेंटीमीटर का गोल है जो काफी बड़ा है सारी जांचों के बाद सर्जरी की टीम ने ऑपरेशन करने का निर्णय लिया और आज शनिवार को महिला का सफल ऑपरेशन किया गया जो मात्र 40 मिनट में हो गया। महिला के पेट से सकुशल गोला निकाल दिया गया जिसका वजन लगभग 3 किलो था। सर्जरी ऑपरेशन की टीम में डॉ हेमंत अहिरवार डॉ शरीक प्रवेश डॉ सोनाली डॉ मोना एवं नर्सिंग स्टाफ में रूपाली शामिल थी।