भाजपा के लिये वोट मांगे जाने आरोप निराधार- अनुराग चतुरमोहता धान की तीन खरई में आग लगा दिए जाने से धान की फसल पूरी तरह से जलकर खाक चुनाव डयूटी से वापस लौट रहे कर्मचारी हादसे का शिकार शहर के हीरापुर भरवेली जीवन ज्योति आश्रम में पहुंच मसीह समाज के लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट मांगें जाने का जो वीडियो वायरल किया गया है वह पूरी तरह निराधार व झूठा है। उक्त बातें कांग्रेसी नेता अनुराग चतुरमोहता ने शनिवार को पत्रकार वार्ता आयोजित कर कहीं। अनुराग चतुरमोहता ने कहा मैं करीब २० साल से कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं और मेरा पूरा परिवार कांग्रेसी है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष तबरेज पटेल ने जनपद अध्यक्ष के चुनाव की रंजिश के चलते सुनियोजित तरीके से मेरे खिलाफ षडय़ंत्र कर उक्त वीडियो बनाकर पार्टी से गद्दारी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मैं जीवन ज्योति आश्रम जाते रहता हूं। मैं सभी धर्मो का स मान करता हूं और सभी धर्मो के स्थलों में जाता हूं। मैं गुरूद्वारा मंदिर मस्जिद चर्च जाते रहता हूं। किसी धर्म के स्थल पर जाना कोई गुनाह नहीं है। बालाघाट जिले के खैरलांजी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झरिया में एक किसान के खेत में फसल काटकर रखी गई धान की तीन खरई में आग लगा दिए जाने से उसकी धान की पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है।इस घटना की जानकारी लगने के बाद ही तत्काल ही मौके पर पहुंचे किसान और अन्य ग्रामीणों ने दमकल वाहन को फोन लगाने का प्रयास किया लेकिन वारासिवनी थाना क्षेत्र में दमकल वाहन होने व खैरलाजी क्षेत्र में वाहन न होने के साथ ही निर्वाचन का कार्य संपन्न होने के चलते दमकल वाहन को फोन नहीं लग पाया है। ऐसी स्थिति में किसान की सालभर की पूरी मेहनत खराब गई।जिससे पूरे परिवार का रोल रोकर बुरा हाल हो गया है। बालाघाट जिले में के बैहर सीट से भाजपा प्रत्याशी भगत सिंह नेताम ने कांग्रेस कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी दी। इसका एक ऑडियो भी शुक्रवार रात को सामने आया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने बैहर विधानसभा क्षेत्र के असगरा में सड़क पर रात लगा दिया। इससे देररात तक यहां गहमागहमी का माहौल रहा है। लांजी नगर मुख्यालय में सालेटेकरी रोड़ पर लापरवाह बोलेरो चालक के कारण भीषण हादसा हुआ सुबह १७ वर्षीय सचिन बाहे तेज रफतार से बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी ५० एआर ०७२० को लापरवाहीपूर्वक चला रहा था जिसमें उसके साथ लगभग ५ व ६ वर्षीय दो बच्चे भी बैठे हुए थे और जब यह वाहन लांजी नगर मुख्यालय के सालेटेकरी रोड़ पर पंहुचा तो उक्त बोलेरो वाहन सरपट दौड़ते हुए कुछ पैदल राहगीरों को कट मारते हुए तेजी से जा रहा था और अचानक सामने से बाईक पर सवार होकर चुनावी डयूटी से अपने घर वापस लौट रहे कर्मचारियों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ा और विपरित दिशा से ईंट लेकर आ रहे ट्रैक्टर को इतनी जबरदस्त ठोस दे मारा कि बोलेरो वाहन और ट्रैक्टर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया ट्रैक्टर चालक अनिल उके ने भी फौरन ट्रैक्टर से नीचे की ओर छलांग लगाई जिससे उसकी जान बच गई तो वहीं यह तेज रफतार बोलेरो सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई जिसके बाद बोलेरो में चालक के अलावा बैठे दोनो ही बच्चे गाड़ी के सामने का कांच तोड़कर बाहर निकल आए