मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पीसीसी चीफ कमलनाथ अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। कमलनाथ के जन्मदिन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। अलग-अलग जिले से कांग्रेस नेता और पार्टी कार्यकर्ता उनसे मिलने भोपाल आ रहे हैं। वोटिंग हो जाने के कारण कमलनाथ भी कार्यकर्ताओं को समय दे पा रहे हैं। पीसीसी चीफ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन मनाने कांग्रेस दफ्तर भी पहुंचे और सभी से मिलकर उनका हाल जाना। इस दौरान पूर्व सीएम ने कहा कि 3 तारीख को जनता जो तय करेगी वो हमें मंजूर है। वोटिंग परसेंट कितना भी हो कोई मतलब नहीं है। सभी कैंडिडेट से रिपोर्ट मंगवा रहा हूं। उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव में शराब पैसे और अधिकारियों का बहुत दुरुपयोग हुआ है। साथ ही जिन अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है उन पर सरकार बनने के बाद कमलनाथ ने एक्शन के संकेत दिए हैं ।