Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
17-Nov-2023

मतदान के दौरान राजधानी भोपाल से मंत्री विश्वास सारंग की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हुआ है । इस वीडियो में नरेला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री विश्वास सारंग एक पोलिंग बूथ पर पहुंचते ही मतदाता के हाथ से पर्ची छीन लेते हैं । और उसे डराते हैं । इसके बाद गुस्से में लाल भाजपा प्रत्याशी विश्वास सारंग आगे बढ़ जाते हैं और पीछे से उनके समर्थक मतदाता के साथ जमकर मारपीट करके उसे मतदान केंद्र से भगा देते हैं । भाजपा प्रत्याशी विश्वास सारंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है ।