जिला रतलाम ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी के रूप में खड़े हुए मथुरा लाल डामर का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है यह वह वीडियो है जिसके अंदर मथुरा बा को बिठाकर दूध से नहलाया जा रहा है इस वीडियो को देखकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ग्रामीणों का कहना है अगर इस दूध का उपयोग गरीब जनता में होता तो कितना अच्छा होता गांव में कई ऐसे घर है जिनको पीने के लिए दूध नहीं है अगर मथुरा बा इसका उपयोग ग्रामीण की गरीब जनता में करते हैं तो ज्यादा अच्छा रहता क्या मथुरा बा भगवान है जो उनका इस तरह से दूध से अभिषेक किया जा रहा है आज कई हजार लीटर दूध ऐसे ही व्यर्थ गवा दिया अगर यह दूध किसी जनता के काम आता तो लगता मथुरा बा कोई सही काम कर रहे हैं यही नहीं पिछले चुनाव में भी मथुरा बा का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें उनके द्वारा कहा जा रहा था की दिलीप मकवाना डेढ़ करोड़ में रतलाम ग्रामीण के लिए भाजपा विधायक का टिकट खरीद के लाए हैं यह दोनों वीडियो अभी काफी चर्चा में है ऐसा ना हो यह वीडियो रतलाम ग्रामीण में भाजपा को भारी पड़ जाए