Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
14-Nov-2023

प्रदेश में विधानसभा चुनाव का दौर चल रहा है। पूरे मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा हॉट सीट छिंदवाड़ा विधानसभा बनी हुई है यहां पर कमलनाथ के गढ़ को ढाहने के लिए भाजपा संगठन सबसे ज्यादा सक्रिय नजर आ रहा है। छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले की सातों विधानसभा सीट पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीती थी। इस बार छिंदवाड़ा विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ हैं। जिनके विरुद्ध भाजपा ने अपना प्रत्याशी पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके पहले भी कमलनाथ और विवेक बंटी साहू पिछला विधानसभा उपचुनाव लड़ चुके हैं। जहां पर बंटी साहू लगभग 24 हजार मतो से पराजित हुए थे। यहां पर अब भाजपा संगठन सबसे ज्यादा सक्रिय नजर आ रहा है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह स्मृति ईरानी प्रहलाद पटेल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नरोत्तम मिश्रा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पहले ही चुनावी दौरा कर चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को छिंदवाड़ा विधानसभा में घेरने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ भी कल छिंदवाड़ा आ रहे हैं। अब देखना है कि इस बार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को उनके घर में भाजपा शिकस्त दे पाती है या फिर कमलनाथ अकेले पूरे भाजपा संगठन पर भारी होंगे। इलेक्शन के सिर्फ दो दिन बचे हैं। ईएमएस टीवी ने इस मौके पर छिंदवाड़ा विधानसभा के मतदाताओं से चुनावी चर्चा की।