Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
14-Nov-2023

४० किमी के दायरे में आने वाले पुल पुलिया और सड़को की हुई सेबोटाज सर्चिंग पार परिक रीति-रिवाज से खिलाई गई गाय गोर्वधन की हुई पूजा शासकीय प्राथमिक शाला पानीटोला की हालत जर्जर विधानसभा निर्वाचन अंतर्गत केंद्रीय सुरक्षा बल हॉक फोर्स और स्‍थानीय पुलिस द्वारा नक्‍सल प्रभावित क्षेत्रों मे लगातार सेबोटाज सर्चिंग जारी है। हॉक फोर्स के उप निरीक्षक श्री राहुल मीणा ने बताया कि ९ नवम्‍बर से प्रारंभ हुई सेबोटाज सर्चिंग के दौरान ६ दिनों में केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ मिलकर लगभग ४० किमी के दायरे में पड़ने वाले ४५ पुल पुलिया की सघन जॉंच की जा चुकी है। इसके अलावा सड़को के आस-पास झाडि़यों में और कई मतदान केंद्रो की भी जॉंच की गई है। करीब ४० किमी के दायरे में आने वाले गांव के आस पास ढलान इत्‍यादि के चप्‍पे चप्‍पे में सघन जांच स्‍नाईपर डॉग और एक्‍सक्‍लूसिव डिटेक्‍टर के अलावा अन्‍य अत्‍याधुनिक उपकरणों की मदद से बैहर विधानसभा की सेबोटाज में सेबोटाज चेकिंग सतत जारी है। पंचदिवसीय दीपोत्सव पर्व में लक्ष्मीपूजन के एक दिन बाद पूरे जिले भर में मंगलवार को गोवारी व अहीर समाज द्वारा पार परिक रीति-रिवाज के अनुसार गाय खिलाई गई। गोवारी समाज के द्वारा सुबह से अपनी टीम के साथ डार लेकर आखर मैदान में पहुंच खिलिया-मुठिया देवता की पूजा अर्चना की गई। गोवारी समाज द्वारा दोहा गाकर रूंजा व टिमकी की धुनों पर जमकर नृत्य भी किया गया। इसके बाद सभी ग्रामीणों ने भी खिलिया-मुठिया देवता के समक्ष अगरबत्ती व नारियल फोडकऱ पूजा अर्चना की। तत्पश्चात गोवारी समाज के लोगों द्वारा आखर बांधा गया व गाय के गोबर से बनाए हुए गोवर्धन पर अंडा रखकर सबसे छोटे बछड़े वाली गाय खिलाई गई। पर परानुसार पांच गाय खिलाई गई। इसके बाद छोटे बच्चों को भी गोबर से बने गोवर्धन पर लिटाकर उसे गोबर का तिलक लगाया गया। उकवा शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल पानीटोला मे २० बच्चे अध्यनरत है मगर स्कूल की हालात पूरी तरह जर्जर हो चुकी है स्लेप से कंक्रीट टूट टूट कर गिर रहा है जिससे पढ़ने वाले बच्चों के साथ कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है पानीटोला प्राथमिक शाला में एक ढंग का बाथरूम या संडास तक नहीं है पीटी अध्यक्ष हेमंत बर्बे एवं पालको ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल में एक भी बाथरुम या संडास नहीं है जो थे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जैसे तैसे एक संडास को रिपेयर कर वर्तमान मैं काम चलाने के लिए बनाया गया था जिसे यहां के कुछ शरारती बच्चों ने दीपावली में पटाखा लगाकर क्षतिग्रस्त कर दिया पलकों में यह भी बताया कि इसकी शिकायत ग्राम पंचायत से लेकर कलेक्टर बालाघाट तक को भी किया गया मगर आज दिनांक तक संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई यहां पढ़ने वाले बच्चों के पालको ने शासन प्रशासन से मांग की है कि हमारे बच्चों के साथ कोई अनहोनी हो उससे पहले यहां की व्यवस्था सुधार दी जाए ताकि बेखौफ अपने बच्चों को स्कूल भेज सके । जिला निर्वाचन अधिकारी ड़ॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में व्यय सामान्य और पुलिस प्रेक्षकों की मौजूदगी में मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाले मतदान दल कर्मियों तथा पुलिस बल की तैनाती के सम्बंध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसपी श्री समीर सौरभ ने कहा कि विधानसभा निर्वाचन २०२३ शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से सम्पादित हो इसके लिए हर स्तर पर विचार और कई बार एक्सरसाइज के बाद स्थानीय और आयोग द्वारा प्रदाय बल का उपयोग किया गया है। किस तरह के मतदान केंद्रों पर कितने सुरक्षा जवान पदस्थ किये जायें ? हर संभावित सावधानियों को मद्देनजर बल तैनात किया गया है। साथ ही बल की उपलब्‍धता और प्राथमिकता के रूप में निर्धारित किया गया है। बालाघाट में गत निर्वाचन के तुलना में ३४ नये मतदान केंद्र बनाये गए है। ये मतदान केंद्र नक्‍सल प्रभावित क्षेत्रों में भी है। इसके बावजूद पूर्व की भांति ही फोर्स उपलब्‍ध कराया गया है। किसी भी मतदान केंद्र या क्षेत्र में कोई हरकत न हो ऐसे मसलों पर विचार करने के बाद ही फोर्स डिप्‍लायमेंट प्‍लान तैयार किया गया।