मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में सिल्क्यारा उत्तरकाशी में हुए भू-धंसाव के संबंध में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्हें राहत एवं बचाव कार्यों में वैकल्पिक सहायता लेने के साथ ही फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए अन्य आवश्यक मशीनों को भी ग्राउंड जीरों पर स्थापित करने के लिए तेजी से कार्य करने हेतु निर्देशित किया। आज देशभर में गोवर्धन पूजा मनाया जा रहा है। ऐसे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा की। पूजा के दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। वहीं दूसरी तरफ आज गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। अन्नकूट के पावन पर्व पर वैदिक मतों गंगा शस्त्र धारा नामक पाठके द्वारा शीत काल में 6 मास के लिए बंद कर दिए गए आपको बता दे कि आज हजारों की संख्या में लोग यहां पर उपस्थित रहे और मां गंगा की उत्सव डोली भैरव घाटी होते हुए मुखवा के लिए प्रस्थान हो गई जो आज एक रात्रि निवास के लिए मारकंडे नामक स्थान पर रुकेगी और उसके बाद सुबह प्रातः कालीन अपने शीतकालीन प्रवास मुखवा में विराजमान होगी आव मां गंगा के दर्शन 6 मास के लिए मुखवा में किए जाएंगे आप भी अगर मां गंगा के दर्शन करना चाहते हैं चली आए मुखवा धाम वही पुरोहितों का कहना है कि इस साल यात्रा सीजन के दौरान गंगोत्री धाम में 9 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए गंगोत्री धाम के दर्शन l सिलक्यारा सुरंग के भू धंसाव से अवरुद्ध हिस्से में बड़े व्यास के एमएस पाइप डालकर फंसे मजदूरों को निकालने के लिए क्षैतिज ड्रिलिंग हेतु ऑगर मशीन के लिए प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है। 900 एमएम व्यास के पाइपों से लदे ट्रक मध्यरात्रि से ही सिलक्यारा पहुंचना शुरू हो गए हैं। उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल हादसे को लेकर अब विपक्षी कांग्रेस ने भी सवाल उठाने शुरू कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने आरोप लगाया है की टनल के काम में लापरवाही हो रही थी तभी काम के दौरान जो ह्यूम पाइप सुरंग में लगाए जाने थे वो नही लगाए गए थे जिसके कारण आज तीन दिन से रेस्क्यू के कारण भी मजदूरों को निकाला नही जा सका। अगर ह्युम पाइप लगाए जाते तो ऐसा नहीं होता। लोक सभा चुनाव में अभी कुछ माह का समय बचा है लेकिन गढ़वाल संसदीय सीट पर सियासत तेज अभी से गरमाने लगी है गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा सांसद तीरथ सिंह रावत एक बार फिर साल 2024 एक बार फिर मोदी मैजिक चलने का दावा कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेस मोदी सरकार की नाकामियों को गिना रही है वहीं 2024 लोक सभा चुनाव के रण में कांग्रेस के दावेदार अभी से अपनी ताल ठोक रहे हैं #uttarakhandlive #uttrakhandnews #pushkarsinghdhami #uttarpradesh #loksabha