Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
13-Nov-2023

1. योगी छिंदवाड़ा में जनसभा को करेंगे संबोधित विधानसभा चुनाव की तारीख नज़दीक आते ही प्रत्याशियों ने प्रचार प्रसार का ज़ोर पकड़ लिया है। वहीं भाजपा कमलनाथ का गढ़ ढहाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है इसी क्रम में लगातार भाजपा के दिग्गजों के छिंदवाड़ा पहूंचने के बाद अब U.P. के सीएम योगी आदित्यनाथ का छिंदवाड़ा आगमन होने जा रहा है। योगी 15 नवम्बर को दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे और भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के लिए जनता से आशीर्वाद मांगेंगे। 2. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने परिवार संग मनाई दीपावली पीसीसी चीफ एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने परिवार के साथ शिकारपुर कमलकुंज में सांसद नकुल नाथ बहु प्रिया नाथ के साथ पूजा अर्चना की और प्रदेश के लिए सुख समृद्धि के लिए कामना की। पूजन के बाद नकुलनाथ और प्रिया ने जमकर फटाके फोड़े और दीपोत्सव का आनंद लिया। 3. शिकारपुर में मना पत्रकार मिलन समारोह शिकारपुर कमलकुंज में सांसद नकुलनाथ ने दीपावली के अवसर पर पत्रकारों के साथ मिलन समारोह मनाया। इस अवसर पर नकुलनाथ ने पत्रकारों से भेंट की और साथ मे भोजन का आनंद लिया। 4. भाजपा के भ्रष्टाचार ने भगवान और भक्त दोनों को नहीं छोड़ा- नकुलनाथ चौरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खिरकी व चांद नगर सहित अन्य आयोजित विशाल जनसभाओं को सम्बोधित करते हुये सांसद नकुलनाथ ने कहा कि देश का हृदय प्रदेश कहे जाने वाले हमारे मध्यप्रदेश की पहचान अब घपलों और घोटालों से हो रही है। भाजपा ने ऐसी कोई योजना और परियोजना नहीं छोड़ी जिसमें भ्रष्टाचार ना किया हो घोटाले न हुये हों। युवाओं का भविष्य बर्बाद करने से लेकर किसानों को आत्महत्या के लिये उत्प्रेरित करने की जिम्मेदार भी प्रदेश की भाजपा सरकार है। विकास के पथ पर बढ़ते हुये हमारे छिन्दवाड़ा जिले को रोकने वाली भी भाजपा है। वही नकुलनाथ ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के भ्रष्टाचार ने भगवान और भक्त किसी को नहीं छोड़ा। उज्जैन महाकाल लोक निर्माण में भी भाजपा ने 50 प्रतिशत कमीशन नहीं छोड़ा यही नहीं मां नर्मदा से रेत का उत्खन्न कर खोखला कर दिया। 5. प्रियानाथ ने कोयलांचल क्षेत्र में किया जनसम्पर्क प्रियानाथ नियम में आज ने आज कोयलांचल क्षेत्र के चांदामेटा दमुआ बड़कुही व जामई में जनसम्पर्क किया। इस दौरान प्रियानाथ ने कहा कि कमलनाथ जी के मुख्यमंत्री बनते ही जिले व प्रदेश की प्रत्येक मातृशक्ति आत्मनिर्भर होने के साथ ही अपने परिवार को आर्थिक रूप से सम्पन्न भी करेंगी क्योंकि जल्द ही प्रदेश में आप सभी की सरकार यानी कांग्रेस की सरकार और मुख्यमंत्री कमलनाथ जी बनने जा रहे हैं। प्रियानाथ ने आगे कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमें मुख्यमंत्री चुनने का अवसर प्राप्त हुआ है इसीलिये ये मौका हमें छोड़ना नहीं है 6. महिलाओं को सक्षम और सशक्त बनाने बनी लाड़ली बहना योजना - बंटी साहू भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू द्वारा सोमवार को छिंदवाड़ा विधानसभा के ग्राम टेकाथांवरी चौसरा मेड़कीताल कसारढाना मडकाढाना धनौरा गोसाई सहित अन्य क्षेत्रों में जनसंपर्क किया गया। ग्राम वासियों ने भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू का फूल मालाओं और आतिशबाजी से स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जिस योजना का भूमि पूजन करती है उस योजना का लोकार्पण भी उसी कार्यकाल में करती है। भाजपा सरकार किसानों को किसान सम्मान निधि से सम्मानित कर रही है ताकि अन्नदाताओं को जरूरत के वक्त किसी के सामने हाथ ना फैलाना पड़े। भाजपा सरकार ने इसी उद्देश्य से लाडली बहना योजना लागू की है ताकि हमारी बहनों को भी जरूरत में किसी के सामने हाथ ना फैलाना पड़े। हमारी बहने सशक्त बने और वे परिवार को सक्षम और समृद्ध बना सकें। 7. धूम धाम से मना दीपावली पर्व इतवार को दीपावली का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। शाम होते ही नगर रोशनी से नहा उठा। दीपों और झालरों की झिलमिल छठा देखते ही बन रही थी। शाम को शुभ महुर्त मे पूजा अर्चना की गई और जमकर फटाके फोड़े गए ऐसे में मंदिरों में भी भक्तो ने पूजन कर सुख समृद्धि की प्रार्थना की। 8. प्रचार वाहन ने तोड़ा पोल विधुत कंपनी करेगी वसूल पांढुरना भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रकाश उईके के लिए प्रचार कर रहे प्रचार वाहन से लगातार दूसरी बार ग्रामीण क्षेत्र में बिजली का पोल तोड़ने की घटना सामने आई है। विगत कुछ दिन पूर्व ही विकासखंड के ग्राम सावज पानी में बीजेपी के प्रचार वाहन द्वारा लोहे के पोल को टक्कर मार दी थी जिससे ग्राम की पूरी बिजली चली गई थी एवं ग्रामीण नाराज होकर प्रचार वाहन को ग्राम में ही रोक दिया गया था। सोमवार को बीजेपी के ही प्रचार वाहन से दूसरी घटना सामने आई है सोमवार की सुबह ग्राम मोरडूंगरी में बीजेपी के प्रचार वाहन ने सीमेंट के पोल को तोड़ दिया इस घटना में भी ग्रामीण नाराज हो गए एवं वाहन को रोक लिया। विद्युत वितरण कंपनी के ग्राम सिवनी क्षेत्र के अधिकारी गौरव विकास एवं उनकी टीम द्वारा तोड़े गए बिजली पोल एवं प्रचार वाहन का पंचनामा बनाया गया है एवं विद्युत मंडल की हुई क्षतिपूर्ति बीजेपी के प्रचार वाहन से वसूली की कार्रवाई करने की जानकारी प्राप्त हुई है। 9. वाहन अधिग्रहण कार्य शुरू विधानसभा चुनाव हेतु जिले के विधानसभा क्षेत्रो में अधिकारियों सेक्टर अधिकारियों के लिए वाहन अधिग्रहण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने मैदान में बड़ी संख्या में आज वाहन अधिग्रहण किए गए। 10. जैन समाज ने मनाया महावीर भगवान का 2550 वां निर्वाण महोत्सव कार्तिक कृष्ण अमावस्या के दिन सकल जैन समाज द्वारा अहिंसा के प्रणेता एवं जियो और जीने दो के उदघोषक शासन नायक 1000 तीर्थंकर महावीर भगवान का 25 सौ 50 वां निर्वाण महोत्सव भक्ति भाव पूर्वक मनाया गया। मंगल महोत्सव पर मुमुक्षु मंडल एवं अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन द्वारा श्री आदिनाथ जिनालय गोल गंज में तीन दिवसीय अनुष्ठान किया गया। इस अवसर पर नगर के समस्त जिनालयों ने सामूहिक वन्दना कर निर्वाण लाडू चढ़ाया।