क्षेत्रीय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। सतना में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि मतदान से पहले ही कांग्रेस के झूठ का गुब्बारा फूट गया है। उसके पास मध्यप्रदेश के विकास का कोई रोडमैप नहीं है। कांग्रेस के थके-हारे चेहरों में MP के युवाओं को कोई भविष्य नहीं दिखता। इसीलिए MP को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। जहां-जहां कांग्रेस आई वहां तबाही लाई है।