Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
07-Nov-2023

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में शाजापुर जिले के शुजालपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय इतिहास पढ़ाते थे कि अकबर महान है। ये लोग महाराणा प्रताप को महान नहीं मानते थे। हम लोग छत्रपति शिवाजी और महाराणा प्रताप को महान मानते हैं। हम श्री कृष्ण राम महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी को आदर्श मानते है। इन लोगों ने राम और कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे। इन लोगों के हिसाब से पंडित नेहरू के बाद से ही भारत का इतिहास है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ राम भक्त है एक तरफ राम विरोधी। एक तरफ राष्ट्र भक्त है दूसरी तरफ शराब माफिया है। आप लोगों को तय करना है किसकी सरकार बनानी है।