Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
07-Nov-2023

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को झूठा बताया है। भोपाल में उन्होंने कहा कि दोनों भाई-बहन लगातार झूठ बोलते हैं। इस कदर झूठ बोलते हैं कि कांग्रेस शासित राज्यों की नाकामियां घोटाले और घपले दूसरे राज्यों की सरकारों पर मढ़ देते हैं। बलात्कार राजस्थान में होते हैं और प्रियंका गांधी उन्हें मध्यप्रदेश पर मढ़ देती हैं। आपको शर्म नहीं आती? कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को धार की सभा में कहा था कि उज्जैन में बच्ची से रेप हुआ। मध्यप्रदेश में हर रोज 17 रेप होते हैं।