राजधानी में भाजपा के स्टेट मीडिया सेंटर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि एमपी में इन दिनों चुनावी हिन्दू घूम रहेे हैं। कोई हनुमान स्तुति कर रहा है तो कोई हिन्दू मर्म समझा रहा है। कोई व्यंग्यात्मक टिप्पणी कर रहा है। यह आस्था का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राम जन्मभूमि को लेकर क्या परेशानी है. क्या सोनिया गांधी राहुल गांधी कमलनाथ दिग्विजय सिंह अयोध्या गए और भगवान को प्रणाम किया। हमारे प्रभु श्री राम के बारे में कांग्रेस कुछ कहेगी तो सुनना तो पड़ेगा। प्रसाद ने कहा है कि एमपी में हमास के लिए हवा बनाई जा रही है। कांग्रेस के लोग सनातन को डेंगू प्लेग कहने पर कोई जवाब नहीं देते और कुछ नहीं कहना चाहते। लेकिन हमास पर बयान देते हैं। हमास यहां के चुनाव में कहां से आया। कांग्रेस को तो इसे लाना ही है।