रतविधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 नवंबर को रतलाम में आ रहे है। वे बंजली मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके सभा स्थल का गुरुवार शाम केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव अभियान समिति संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर ने निरीक्षण किया। उन्होंने सभा स्थल पर की जा रही तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया। शहर आगमन पर विधायक और भाजपा विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने उनका स्वागत किया। सभा स्थल के निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री तोमर के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा सांसद श्री अनिल फिरोजिया प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी सभा प्रभारी एवं जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे