क्षेत्रीय
सागर जिले के देवरी विधानसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देवरी में चुनावी आमसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी पंडित बृज बिहारी पटेरिया के समर्थन मे सभा को संबोधित करते हुए कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जब इनकी सरकार 18 माह तक रही थी तब इन्होंने जनता से बोला था कि खजाने में एक भी पैसा नही बचा है। जिससे हम विकास कार्य नहीं करा सकते और भाजापा सरकार की जो भी गरीबों के हित में योजनाएं लागू की गई थीवो भी योजनाएं कमलनाथ सरकार ने बंद कर दी थी । जिससे गरीब एवं किसानो को अंधेरे में रखा कमलनाथ सरकार ने ।