Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
30-Oct-2023

एनिमल और फाइटर के लिए अनिल कपूर ने किया ट्रांसफॉर्मेशन अनिल कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ है जिसमें वो रणबीर कपूर के 65 साल के पिता बलबीर सिंह का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं फिल्म फाइटर में अनिल 45 साल के इंडियन एयर फोर्स ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। इन दोनों ही किरदाराें के लिए अलग लुक और बॉडी की डिमांड है जिसके लिए 66 साल के अनिल कपूर सीरियस फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरे हैं। सोनम कपूर पति के साथ एयरपोर्ट पहुंचीं: रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर सोनम कपूर और उनके पति आनंद अहूजा को साथ देखा गया। दोनों हाथों में हाथ डाले बातचीत करते हुए नजर आए। बता दें सोनम मुंबई में चल रहे MAMI फिल्म फेस्टिवल के लिए भारत आई थीं। आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को भी मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। द लेडी किलर का ट्रेलर रिलीज: अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘द लेडी किलर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। अजय बहल निर्देशित इस फिल्म की कहानी एक छोटे शहर के प्लेबॉय और एक खतरनाक लड़की के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इस फिल्म के जरिए अर्जुन और भूमि पहली बार साथ काम कर रहे हैं। करिश्मा कपूर ने व्हाइट लहंगे में किया रैंप वॉक बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने शनिवार की रात फैशन वीक के दौरान रैंप वॉक किया। वे व्हाइट शिमर लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं। एक्ट्रेस सोहा अली खान पॉपुलर ब्रांड लिबास के लिए रैंप पर उतरीं। वे ब्रांड की शो-स्टॉपर रहीं। बता दें ये फैशन वीक मुंबई में हो रहा है।