रेप के आरोप में गिरफ्तार हुए थे डिप्रेशन में भी रहे एक्टर पर्ल वी पुरी ने अपनी जिंदगी से सबसे बुरे दौर के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि 14 दिन उन्हें जेल में रहना पड़ा था। किसी तरह उन्होंने 10 दिन जेल में गुजार लिए थे लेकिन 11वां दिन गुजारना मुश्किल हो रहा था। हालात से परेशान हो कर उन्होंने सुसाइड करने के बारे में सोचा था। मगर पिता के एहसास ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। एल्विश यादव से फिरौती मांगने वाला गुजरात से गिरफ्तार हरियाणा के गुरुग्राम में रहने वाले बिग बॉस ओटीटी-2 के विनर एल्विश यादव से 1 करोड़ फिरौती मांगी गई। जिसके बाद एल्विश ने गुरुग्राम पुलिस के पास FIR दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गुजरात के वडनगर से गिरफ्तार कर लिया है। पूजा बत्रा को मॉडलिंग से फिल्मों में मिला था ब्रेक बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। पूजा ने हिंदी तमिल तेलुगु और मलयालम भाषा की लगभग 30 फिल्मों में अभिनय किया है हालांकि उन्हें कभी एक पॉपुलर एक्ट्रेस का दर्जा हासिल नहीं हुआ। उनकी पहली फिल्म विरासत थी जिसमें वो अनिल कपूर और तब्बू के साथ नजर आई थीं। अपनी ही फिल्म देखकर रोए विधु विनोद चोपड़ा फिल्म 12th फेल के साथ विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्शन में वापसी की है। इस फिल्म को बनाने में विधु विनोद चोपड़ा ने चार साल का लंबा समय लगाया है। विधु विनोद चोपड़ा ने दैनिक भास्कर को एक्सक्लूसिवली बताया कि वो किसी भी काम को करने में जल्दबाजी नहीं करते हैं। शायद इसी वजह से इस फिल्म को बनाने में इतना वक्त लग गया।