केरला स्टोरी के बाद नक्सल स्टोरी अदा शर्मा IG के रोल में आएंगी नजर केरला स्टोरी के बाद इस फिल्म के मेकर्स एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं। इसका नाता सीधे छत्तीसगढ़ से है। फिल्म का नाम है बस्तर द नक्सल स्टोरी। विपुल शाह ये फिल्म बना रहे हैं। मुंबई में इस फिल्म का मुहूर्त शॉर्ट शूट किया गया। इस सीन में एक्ट्रेस अदा शर्मा छत्तीसगढ़ पुलिस की ऑफिसर बनी दिखाई दे रही हैं। पहले दिन गणपत ने कमाए मात्र 2.50 करोड़ शुक्रवार को बॉलीवुड में दो फिल्में रिलीज हुईं। एक ओर टाइगर श्रॉफ कृति सेनन और अमिताभ बच्चन स्टारर गणपत तो वहीं दूसरी तरफ दिव्या खोसला मीजान जाफरी और पर्ल वी पुरी स्टारर यारियां-2। हालांकि दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं। शाहरुख बांद्रा के लॉस कवॉस में दिखे शुक्रवार की रात मुंबई के लॉस कवॉस रेस्टोरेंट में शाहरुख खान को देखा गया। ये रेस्टोरेंट मुंबई के बांद्रा वेस्ट में स्थित है। अक्सर यहां बी-टाउन सेलेब्स नजर आते हैं शाहरुख खान को देखते ही वहां भीड़ जमा हो गई। एक्टर राजकुमार हिरानी के साथ गाड़ी से उतरते दिखे गौरी खान और सुहाना को भी लॉस कवॉस में देखा गया। दोनों ब्लैक आउटफिट में नजर आए। फिल्म मेकर करण जौहर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी दिखे। सैलून के बाहर दिखीं अदिति हैदरी एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी डेसांज सैलून में हेयर सर्विस के लिए स्पॉट हुईं। डेसांज सैलून मुंबई के बांद्रा वेस्ट में है। अदिति ब्लैक कलर की ओवरसाइज्ड हुडी पहनें नजर आईं। सैलून से निकलकर उन्होंने पैपराजी के सामने पोज दिया। यहां सैलून सर्विस के साथ-साथ स्पा स्किन केयर और मेकअप सर्विस भी दिया जाता है। ये मुंबई के लग्जीरियस सैलून में एक माना जाता है