सिंघम अगेन में हुई टाइगर श्रॉफ की एंट्री रोहित शेट्टी ने टाइगर का पहला लुक जारी किया अजय देवगन रणवीर सिंह अक्षय कुमार के बाद अब रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन में कई बड़े सितारे जुड़ रहे हैं। दीपिका पादुकोण के बाद अब टाइगर श्रॉफ भी फिल्म में पुलिस वाले का दमदार रोल निभाने वाले हैं। इस अनाउंसमेंट के साथ ही रोहित शेट्टी ने टाइगर का पहला लुक जारी कर दिया है। कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम अगेन में अजय देवगन और करीना कपूर लीड रोल में हैं जीनत बोलीं- पार्टीज में अक्सर उधार लिए कपड़े पहनती हूं वेटरन एक्ट्रेस जीनत अमान ने अपनी शादी से जुड़े कुछ सीक्रेट शेयर किए हैं। उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी सिंगापुर में की थी जहां पर गवाह के तौर पर सिर्फ 2 लोग ही मौजूद थे। शादी बिल्कुल सादे तरीके से हुई थी। साथ ही उन्होंने ये सीक्रेट भी शेयर किया कि फंक्शन में पहने हुए उनके अधिकतर कपड़े उधार लिए होते हैं। इस बात का हवाला देते हुए उन्होंने यंग जेनरेशन से कहा कि वो दिखावे के चक्कर में पैसों की बर्बादी न किया करें। एक्सेल ऑफिस में बी-टाउन सेलेब्स दिखे हाल ही में मुंबई के एक्सेल एंटरटेनमेंट में फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई। ये ऑफिस मुंबई के खार वेस्ट में स्थित है। कई बी-टाउन सेलेब्स को यहां देखा गया अंगद बेदी साइकिल चलाते नजर आए। उन्होंने पैप्स से बातचीत भी की। रूमर्ड कपल सनी कौशल और शरवरी वाघ भी दिखे। सनी व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस में नजर आए। शरवरी ने व्हाइट टॉप ब्लू जींस और पर्पल ओवर कोट पहना हुआ था। दोनों ने साथ में पोज दिया। UT69 के ट्रेलर लॉन्च में रो पड़े राज कुंद्रा राज कुंद्रा फिल्म UT69 से अपना एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं। मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट रखा गया जिसमें राज कुंद्रा इमोशनल हो गए वीडियो में राज बिना मास्क के दिखाई दे रहे हैं। वह मीडिया के सामने कहते हैं- मेरी बीवी और बच्चों पर मत जाओ यार क्या बिगाड़ा है उन्होंने आपका। इतना कहते ही राज की आंखों में आंसू आ गए।