81 के हुए अमिताभ विश करने बंगले पर पहुंचे फैंस: आधी रात में जलसा के बाहर आए सुपरस्टार सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 81 साल के हो चुके हैं। उनके जन्मदिन पर उनके घर जलसा के बाहर फैंस की भीड़ इकठ्ठा हुई। इस दौरान अमिताभ बच्चन रात 12 बजे अपने फैंस से मिलने बाहर आए। वहीं घर के दरवाजे से बहू ऐश्वर्या पोती आराध्या और नव्या भी झांकती हुई दिखाई दे रही हैं। नवरात्रि में अगली फिल्म ‘छावा’ पर जुटेंगे विक्की कौशल एक्टर विक्की कौशल की इस साल दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। जहां पहली फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ हिट थी तो वहीं दूसरी फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ फ्लॉप रही। अब दिसंबर के फर्स्ट वीक में उनकी ‘सैम बहादुर’ रिलीज होगी। इन दिनों इसका पाेस्ट प्रोडक्शन वर्क जारी है। साइबर फ्रॉड का शिकार हुए आफताब शिवदसानी बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासनी रविवार (8 अक्टूबर) को साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। KYC के नाम पर उनके अकाउंट से कुछ ठगों ने 1.50 लाख रुपए निकाल लिए हैं। ठगी होते ही एक्टर ने तुरंत इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। टीवी एक्ट्रेस मधुरा नायक की बहन की इजराइल में हत्या इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध ने दुनियाभर के लोगों का दिल दहला दिया है। इसी बीच टीवी शो ‘नागिन’ फेम एक्ट्रेस मधुरा नायक ने बताया की उनकी चचेरी बहन ओडाया और उनके पति को उनके बच्चों के सामने मार दिया गया है। मधुरा की बहन और जीजा इजराइल में रहते थे।वीडियो में मधुरा ने कहा ‘मैं मधुरा नायक भारतीय मूल की यहूदी महिला हूं। हम भारत में सिर्फ 3000 ही बचे हैं। 7 अक्टूबर से एक दिन पहले हमारे परिवार ने एक बेटी और बेटे को खो दिया।